Homemade De-Tan Soap: ब्लीचिंग की नहीं जरूरत! इन 2 चीजों से बनाएं स्किन से काली परत हटाने वाला डी-टैन साबुन

Homemade De-Tan Soap: ब्लीचिंग की नहीं जरूरत! इन 2 चीजों से बनाएं स्किन से काली परत हटाने वाला डी-टैन साबुन


Last Updated:

Tan Home Remedy: अगर आपकी स्किन धूप में ज्यादा रहने के कारण डार्क नजर आने लगी है, तो इसके लिए आपको पार्लर में हजारों रूपए खर्च करके ब्लीचिंग करवाने की जरूरत नहीं है. यहां आप एक ऐसे होममेड साबुन के बारे में जानेंगे जो स्किन को बिना डैमेज किए इसकी खोयी हुई रंगत को बढ़ाने लगती है. हालांकि नेचुरल इंग्रीडिएंट से बना होने के कारण इसका असर थोड़ा धीमा होता है, लेकिन सेंसिटिव स्किन के लिए ये एक बेस्ट विकल्प है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Homemade De-Tan Soap: धूप में देर तक रहने पर त्वचा का काला नजर आने लगना एक आम समस्या है. खासकर तेज धूप का असर चेहरे, हाथों और पैरों पर जल्दी दिखाई देने लगता है. कई लोग टैनिंग हटाने के लिए ब्लीच, केमिकल पील या महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करते हैं, लेकिन हर स्किन के लिए ये तरीका सेफ नहीं होता है. ऐसे में में त्वचा की खोयी रंगत को दोबारा पाना के लिए नेचुरल उपाय करना सबसे अच्छा विकल्प होता है.

ऐसे में यदि आप भी बिना ब्लीचिंग टैन हटाना चाहते हैं तो घर पर तैयार किया गया डी-टैन साबुन आपके लिए उपयोगी हो सकता है. इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री आसानी से उपलब्ध होती है और यह त्वचा की सफाई के साथ उसे फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकती है.

धूप से क्यों काली दिखने लगती है स्किन
जब त्वचा सूरज की किरणों के संपर्क में आती है, तो शरीर मेलानिन नामक पिगमेंट अधिक मात्रा में बनाने लगता है.यह त्वचा को यूवी किरणों से बचाने का काम करता है, लेकिन इससे त्वचा का रंग असमान और सांवला दिखने लगता है. इसी को टैनिंग कहा जाता है और इसे कम करने की प्रक्रिया को डी-टैनिंग कहते हैं. यानी कि त्वचा पर जमा अतिरिक्त पिगमेंटेशन को धीरे-धीरे कम करना.

डी-टैन साबुन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 चम्मच मसूर दाल का पाउडर
1 चम्मच चावल का आटा
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच सूखे संतरे के छिलके का पाउडर
200 ग्राम ग्लिसरीन साबुन बेस
2 विटामिन ई कैप्सूल

घर पर कैसे बनाएं डी-टैन साबुन?
सबसे पहले मसूर दाल पाउडर, चावल का आटा, मुल्तानी मिट्टी और संतरे के छिलके के पाउडर को एक बर्तन में अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद ग्लिसरीन साबुन बेस को छोटे टुकड़ों में काटकर डबल बॉयलर की मदद से पिघला लें. जब साबुन बेस पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें तैयार सूखा मिश्रण डालें और अच्छी तरह चलाएं ताकि कोई गांठ न बने.

अब गैस बंद कर दें और विटामिन ई कैप्सूल का तेल इसमें मिला दें. मिश्रण तैयार होने के बाद इसे साबुन के सांचे में डालें और 4 से 5 घंटे तक जमने के लिए छोड़ दें. जमने के बाद आपका होममेड डी-टैन साबुन इस्तेमाल के लिए तैयार होगा.

इस्तेमाल का सही तरीका
नहाते समय या चेहरा साफ करते वक्त इस साबुन का उपयोग किया जा सकता है. इसे त्वचा पर हल्के हाथों से लगाकर कुछ देर मसाज करें और फिर पानी से धो लें. नियमित उपयोग से त्वचा अधिक साफ और तरोताजा महसूस हो सकती है.



Source link