दिल्ली के कॉलेजों में सुरक्षा पर LG सख्त, कैंपस से बाहर तक सुरक्षा घेरा मजबूत करने के निर्देश

दिल्ली के कॉलेजों में सुरक्षा पर LG सख्त, कैंपस से बाहर तक सुरक्षा घेरा मजबूत करने के निर्देश


Delhi Colleges Security : दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू ने दिल्ली की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में छात्रों की सुरक्षा और कैंपस सिक्योरिटी को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार (GNCTD) की यूनिवर्सिटीज के कुलपति/निदेशक, दिल्ली पुलिस, PWD, MCD, शिक्षा और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

उपराज्यपाल ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सिर्फ यूनिवर्सिटी के गेट तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि कैंपस तक आने-जाने वाले रास्तों, सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो स्टेशन, बस स्टॉप और छात्रों के इस्तेमाल वाली दूसरी जगहों तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए.

लास्ट-माइल कनेक्टिविटी समेत फुल सिक्योरिटी

बैठक में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी, शाम के समय सुनसान और अंधेरे रास्ते, खराब CCTV, स्ट्रीट लाइट की कमी, ट्रैफिक जाम, पार्किंग, सुरक्षा कर्मियों की कमी, कॉलेजों के आसपास शराब की दुकानें, ई-रिक्शा और ऑटो, खुले यूरिनल, DDA पार्क और खाली प्लॉट, टूटी बाउंड्री वॉल और Pink Booths की जरूरत जैसे मुद्दे उठाए गए.

LG ने पुलिस को फुट, मोटरसाइकिल और PCR पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए. संवेदनशील इलाकों, सुनसान गलियों, पार्कों और कम रोशनी वाले स्थानों की पहचान कर वहां महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया. कॉलेजों और हॉस्टल प्रशासन के साथ DCsP, ACsP, SHOs और बीट अधिकारियों की नियमित बैठक के भी निर्देश दिए गए.

छात्राओं से छेड़छाड़, पीछा करने, उत्पीड़न और संदिग्ध लोगों से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया. साथ ही साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न, फर्जी प्रोफाइल और वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर जागरूकता अभियान और छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग पर भी जोर दिया गया.

यूनिवर्सिटीज को एक्शन बॉडी बनाने के निर्देश

उपराज्यपाल ने यूनिवर्सिटीज को ‘Action Bodies’ बनाने के निर्देश दिए हैं. इनमें डीन, शिक्षक, छात्र और हॉस्टल वार्डन शामिल होंगे, ताकि छात्रों की शिकायतों की तुरंत रिपोर्टिंग, सुनवाई और समाधान हो सके. छात्रों से नियमित फीडबैक लेने और शिकायतों को फोटो या वीडियो के साथ रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करने को भी कहा गया.

लाइटिंग और CCTV पर भी सख्ती

PWD, DDA और MCD को खराब स्ट्रीट लाइट तुरंत ठीक करने और जहां जरूरत हो नई लाइट लगाने के निर्देश दिए गए. सभी डार्क स्पॉट को रोशन करने और स्मार्ट स्ट्रीट पोल प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया. कॉलेजों तक आने वाले रास्तों पर CCTV लगाने और अनुचित ग्रैफिटी हटाने के निर्देश भी दिए गए.

लेडीज स्पेशल बसों की बढ़ेगी फ्रीक्वेंसी

छात्रों की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुधारने के लिए U-स्पेशल और लेडीज स्पेशल बसों की संख्या और फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए. मेट्रो स्टेशन से आने-जाने वाली बसों की फ्रीक्वेंसी खास तौर पर सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से 8 बजे के बीच बढ़ाने को कहा गया.

ऑटो और बैटरी रिक्शा के नियमन के साथ मेट्रो सारथी और वन दिल्ली ऐप और दुर्गा स्कीम को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए.

MCD, PWD, D

अतिक्रमण हटाने के निर्देश

DA और दिल्ली पुलिस को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के आसपास, खासकर एप्रोच रोड और पार्कों में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए. अवैध वेंडर्स और खुले यूरिनल की समस्या पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

PG को लेकर भी निर्देश

कैंपस में हॉस्टल की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने को देखते हुए LG ने विश्वविद्यालयों को PG के तौर पर इस्तेमाल हो रहे स्थानीय इलाकों और मकानों का रजिस्ट्रेशन करने और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर उनका वेरिफिकेशन कराने को कहा.



Source link