Last Updated:
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हनुमान अंश की सफलता पर बयान दिया है. उनका कहना है कि धार्मिक फिल्में अच्छा परफॉर्म करती हैं. 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 400 करोड़ से अधिक की कमाई की है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हनुमान अंश की सफलता को लेकर बयान दिया है. उन्होंने इसे डिकोड किया कि आखिर ये कम बजट की फिल्म इतने बड़े पैमाने पर हिट कैसे हुई. दरअसल एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या 2026 कंटेंट वाली फिल्मों के लिए खास साल रहा है या नहीं. क्योंकि इस साल हनुमान अंश सबसे बड़ी सरप्राइज सक्सेस बनकर उभरी है. इस पर एक्ट्रेस का मानना है कि यह नतीजा निकलना अभी जल्दबाजी होगी. उन्होंने फिल्म की सफलता की वजह भी बताई और समझाया कि भारतीय सिनेमा को बेहतर कंटेंट और मजबूत स्क्रिप्ट पर ज्यादा निर्भर बनाने के लिए क्या जरूरी है.
ऋचा चड्ढा ने इस बात पर असहमति जताई कि 2026 फिल्मों के मामले में कंटेंट के लिए एक लैंडमार्क साल रहा है. उन्होंने हनुमान अंश की सफलता को लेकर समझाया कि ये एक अलग केस है. इस फिल्म के अलावा और क्या चला? हॉलीवुड से हम अपनी फिल्मों की तुलना नहीं कर सकते.
हनुमान अंश पर क्या बोलीं ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा का कहना है कि धार्मिक और पौराणिक फिल्में वैसे भी अच्छा परफॉर्म करती है. हर कोई इसे आसानी से देख सकता है. लोगों को ऐसी फिल्में देखना पसंद भी होता है. इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि दर्शकों की पसंद में कोई बड़ा अच्छा बदलाव आया है.
ऋचा चड्ढा ने राइटर्स का जिक्र किया
अच्छे कंटेंट को बढ़ावा देने पर उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि अच्छी फिल्में बनाने के लिए जरूरी है कि अच्छी स्क्रिप्ट पर काम हो. इसके लिए राइटर्स को अच्छा पैसा मिले. वह कंटेंट-ड्रिवेन सिनेमा को ताकि लीड कर सके.
हनुमान अंश पर क्या कहा
हनुमान अंश की बात करें तो विशाल चतुर्वेदी ने इसे डायरेक्ट किया. ये अध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी है जो साल 2026 की सबसे धुआंधार फिल्मों में शामिल हुई. 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया है.