बिग बी की सिफारिश पर मिला मां का रोल, जया बच्चन थीं पहली पसंद, शेफाली शाह ने बताई ‘वक्त’ के लिए हामी भरने की वजह

बिग बी की सिफारिश पर मिला मां का रोल, जया बच्चन थीं पहली पसंद, शेफाली शाह ने बताई ‘वक्त’ के लिए हामी भरने की वजह


Last Updated:

एक्ट्रेस शेफाली शाह ने अपनी किताब में फिल्म ‘वक्त’ से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है. अक्षय कुमार की मां का रोल निभाने वाली शेफाली ने बताया कि उनके पति और डायरेक्टर विपुल शाह इस रोल के लिए पहले जया बच्चन को लेना चाहते थे. हालांकि बात न बनने पर अमिताभ बच्चन ने खुद शेफाली शाह का नाम सुझाया था. जबकि पति विपुल एक्ट्रेस को पहले ही यह रोल करने से मना कर चुके थे. मगर बिग बी के कहने पर उन्होंने शेफाली शाह को कास्ट कर लिया था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शेफाली शाह ने अपनी किताब में बताया किस्सा. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह साल 2005 में आई फिल्म ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ में नजर आई थीं. अब इस मूवी में उनकी कास्टिंग से जुड़ा किस्सा सामने आया है. शेफाली जब महज 30-32 साल की थीं, तब उन्होंने फिल्म में अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाया था, जबकि असल जिंदगी में वह अक्षय से उम्र में छोटी थीं. उन्होंने अपनी नई किताब ‘द ओडेसिटी ऑफ बीइंग: ए सॉर्ट-ऑफ मेमॉयर’ में बताया कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म के लिए उनका नाम सजेस्ट किया था.

शेफाली के मुताबिक, विपुल शाह इस रोल के लिए पहले जया बच्चन को लेना चाहते थे. बाद में हेमा मालिनी के नाम पर भी विचार हुआ, लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी हाल ही में फिल्म ‘बागबान’ (2003) में दिख चुकी थी, इसलिए मेकर्स कुछ नया चाहते थे. जब बाकी कास्टिंग की बात नहीं बनी, तो खुद अमिताभ बच्चन ने इस किरदार के लिए शेफाली शाह के नाम की सिफारिश की.

जया बच्चन को कास्ट करना चाहते थे विपुल शाह

शेफाली शाह ने अपनी किताब में लिखा, ‘फिल्म में मां सुमी का किरदार इस पूरी कहानी की रीढ़ था, जो बाप-बेटे के बीच की एक खामोश ताकत बनकर खड़ी रहती है. डायरेक्टर विपुल शाह इस रोल के लिए पहले जया बच्चन को लेना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद हेमा मालिनी का नाम भी सामने आया, लेकिन ‘बागबान’ के बाद अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जोड़ी हाल ही में फिल्म ‘बागबान’ में नजर आ चुकी थी, इसलिए मेकर्स इसे दोहराना नहीं चाहते थे.’

गुजराती नाटक पर आधारित है ‘वक्त’ फिल्म

यह फिल्म आतिश कपिला के गुजराती नाटक ‘आवजो व्हाला, फरी मलीशु’ पर आधारित थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने भी अहम भूमिका निभाई थी. शेफाली बताती हैं कि इस नाटक को देखने के बाद वह सुमी के किरदार से इस कदर प्रभावित हुईं कि उन्होंने खुद विपुल से यह रोल करने की ख्वाहिश जताई. लेकिन विपुल ने उन्हें साफ मना कर दिया और आगाह किया कि महज 30 की उम्र में यह रोल करने से उन पर हमेशा के लिए स्क्रीन मदर का ठप्पा लग जाएगा.

अमिताभ बच्चन ने सजेस्ट किया शेफाली शाह का नाम

हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब फिल्म में पिता के रोल के लिए इकलौती पसंद अमिताभ बच्चन ने खुद विपुल को शेफाली का नाम सुझाया. बिग बी की इस सिफारिश को विपुल टाल नहीं सके. शेफाली के लिए यह किसी ड्रीम चांस से कम नहीं था, क्योंकि इस रोल के जरिए उन्हें अपने दो सबसे पसंदीदा लोगों अमिताभ बच्चन और पति विपुल शाह के साथ काम करने का बेहतरीन मौका मिल रहा था.



Source link