OPINION: सर्जियो गोर चाहें ज‍ितनी मीठी गोली दे दें… सीतारमण ने कह द‍िया- हमने जो लाइन खींच दी, वो खींच दी

OPINION: सर्जियो गोर चाहें ज‍ितनी मीठी गोली दे दें… सीतारमण ने कह द‍िया- हमने जो लाइन खींच दी, वो खींच दी


अमेर‍िकी राजदूत सर्जियो गोर बार-बार दावा करते हैं क‍ि भारत के साथ डील पर अच्‍छी बातचीत चल रही है. बस कुछ मुद्दे बचे हैं, हम जल्‍द ही इसकी घोषणा करने वाले हैं. लेकिन भारत की ओर से जो बयान आ रहे हैं वो साफ बता रहे हैं क‍ि डील की राह में कुछ ऐसे रोड़े हैं, ज‍िन पर बात नहीं हो सकती. पहले कामर्स म‍िन‍िस्‍टर पीयूष गोयल, फ‍िर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसके संकेत द‍िए. अब व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने तो साफ साफ अमेर‍िका से कह द‍िया, अब आगे का कोई रास्‍ता नहीं. हमने जो रेड लाइन खींच दी है, वो खींच दी है.

पहले तीनों मंत्र‍ियों के बयान देख‍िए

जयशंकर, विदेश मंत्री
‘भारत में बड़ी संख्या में छोटे उत्पादक, छोटे किसान और छोटी फैक्ट्रियां हैं. इसलिए अमेरिका के साथ ट्रेड डील में इनकी स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. दोनों पक्षों में डील को लेकर मोटे तौर पर समझ बनी थी, लेकिन अमेरिका की टैरिफ व्यवस्था में बदलाव ने नया पेच पैदा कर दिया.’



Source link