हाय रे स्वास्थ्य व्यवस्था, दिव्यांग भाई को कंधे पर उठाकर वार्ड तक ले गई बहन, गुना से आई पोल खोलने वाली तस्वीर

हाय रे स्वास्थ्य व्यवस्था, दिव्यांग भाई को कंधे पर उठाकर वार्ड तक ले गई बहन, गुना से आई पोल खोलने वाली तस्वीर


Last Updated:

Guna’s Hospital Viral Video: गुना जिले के राघौगढ़ स्थित बोरखेड़ी गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने बीमार और दिव्यांग भाई को कंधे पर उठाकर अस्पताल के वार्ड तक ले जाती दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिल सका, जिसके बाद उसकी बहन को उसे कंधे पर ले जाना पड़ा.

Zoom

स्ट्रेचर न मिलने पर भाई को कंधे पर उठाकर ले जाती बहन

मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ स्थित बोरखेड़ी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपने बीमार और दिव्यांग भाई को कंधे पर उठाकर अस्पताल के वार्ड तक ले जाती दिखाई दे रही है. वीडियो न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहा बल्कि जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े कर रहा है. वहीं अब इसपर सियासत भी तेज हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, बोरखेड़ी गांव निवासी कृष्णाबाई अपने भाई जगदीश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी. जगदीश पिछले करीब एक साल से बीमार है. दिव्यांग होने के कारण वह खुद चलने-फिरने में असमर्थ है. अस्पताल पहुंचने के बाद उसे वार्ड तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर की जरूरत थी, लेकिन परिजनों के मुताबिक उन्हें समय पर स्ट्रेचर नहीं मिला. ऐसे में कृष्णाबाई ने किसी दूसरे के सहारे का इंतजार करने के बजाय अपने भाई को कंधे पर उठा लिया और अस्पताल के वार्ड तक पहुंचाया. इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों का हमला
वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दल सरकारी को घेर रहे हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस वोडियो को शेयर करते हुए प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने लिखा कि ‘भाजपा की भ्रष्ट सरकार ने मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को वेंटिलेटर पर पहुंचा दिया है.’



Source link