Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 06 October 2026: धनु राशि के जातकों के लिए 6 अक्टूबर 2026 का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में नई योजनाएं सफल होंगी. लेकिन निवेश और जल्दबाजी के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 6 अक्टूबर 2026 का दिन कार्यक्षेत्र और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आज आपको आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यक्षमता और मेहनत की वरिष्ठ अधिकारी सराहना कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि नई जिम्मेदारी मिलने पर उसे पूरा करने में जल्दबाजी करने के बजाय योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा.
छात्रों को आज मिल सकता है अवसर
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर काम करना चाहिए. अगर आप किसी रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो आपको भी सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक रह सकता है. पढ़ाई में मन लगाकर मेहनत करने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है.
आज कारोबार में बना सकते हैं नई योजनाएं
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज कारोबार में नई योजना बनाकर काम करने से आपको सफलता मिल सकती है. साझेदारी से जुड़े मामलों में भी पूरी जानकारी लेने के बाद ही निर्णय करें. आज आपके रुके हुए धन की प्राप्ति के भी अवसर बन सकते हैं. हालांकि निवेश के मामले में विशेष सावधानी बरतें. किसी व्यक्ति के कहने मात्र से पैसा लगाने से बचें और बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी हासिल करें.
प्रेम में मिला जुला रहने वाला है आपका दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिए दिन मिलाजुला लेकिन सकारात्मक रहेगा. प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस करने से रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है. बातचीत के दौरान संयम और मधुरता बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. घर में किसी शुभ समाचार के आने से खुशी का माहौल बन सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं. आज के दिन का शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 रहने वाला है.