जिस फिल्म से कंगना रनौत की हुई थी चांदी, उसे कोयल मल्लिक ने कर दिया था रिजेक्ट, बोल्ड सीन से करती हैं तौबा

जिस फिल्म से कंगना रनौत की हुई थी चांदी, उसे कोयल मल्लिक ने कर दिया था रिजेक्ट, बोल्ड सीन से करती हैं तौबा


Last Updated:

कोयल मल्लिक अपने राजनीतिक करियर की वजह से इन दिनों चर्चा में हैं. मगर एक वक्त था जब उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म को न कह दिया था. कारण था सिर्फ इंटीमेट सीन्स. चलिए बताते हैं किस्सा.

हाल में ही बंगाली फिल्म एक्ट्रेस रुक्मिणी मल्लिक ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल किया. रुक्मिणी मल्लिक को कोयल मल्लिक के नाम से भी जाना जाता है. जिन्होंने कभी कंगना रनौत वाली गैंगस्टर फिल्म रिजेक्ट कर दी थी. वजह थी इंटीमेट सीन्स. चलिए कोयल मल्लिक से रूबरू करवाते हैं. (Image: instagram/yourkoel)

कोयल मल्लिक, दिग्गज बंगाली फिल्म एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी हैं. वह बीजेपी से पहले तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं. उन्होंने छह अप्रैल से 16 जुलाई तक थोड़े समय के लिए सांसद के रूप में काम किया था. विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. (Image: instagram/yourkoel)

अब आते हैं कोयल मल्लिक के गैंगस्टर वाले किस्से पर. ये वही फिल्म है जिससे कंगना रनौत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ये एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी जिसने खूब चर्चा बटोरी थी और कंगना रनौत ने डेब्यू के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था. (Image: instagram/yourkoel)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अनुराग बसु की गैंगस्टर के लिए कंगना रनौत पहली चॉइस नहीं थीं. दरअसल उनके वाला रोल पहले कोयल मल्लिक को ही ऑफर हुआ था. मगर उन्होंने इंटीमेट सीन्स की वजह से इसे ठुकरा दिया. उन्होंने साफ कहा था कि वह बोल्ड सीन्स में कंफर्टेबल नहीं होतीं इसलिए उन्होंने फिल्म से ही पल्ला छाड़ लिया. (Image: instagram/yourkoel)

जब गैंगस्टर रिलीज हुई और सफल हुई तो कोयल ने मजाक में डायरेक्टर अनुराग बसु से कहा था कि अगर उन्होंने ये रोल कर लिया होता तो बॉलीवुड को कंगना न मिली होती. वह उन जैसी वर्सेटाइल एक्ट्रेस से चूक जाता. (Image: instagram/yourkoel)

28 अप्रैल 1982 को जन्मी कोयल को टॉली क्वीन भी कहा जाता है. 2023 में पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें महानायक सम्मान से भी सम्मानित किया. (Image: instagram/yourkoel)

कोयल मल्लिक ने एक्टिंग डेब्यू साल 2003 में Nater Guru से किया. पहली ही फिल्म उनकी बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई. इसके बाद उन्हें शुभोदृष्टि, मोन माने न, प्रेमर कहिनी, 100% लव, रंगबाज और पगलू जैसी फिल्मों से फेम हासिल किया. (Image: instagram/yourkoel)

कोयल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1 फरवरी 2013 में निसपाल सिंह से शादी की. मैरिज से पहले दोनों का सात साल का रिलेशनशिप था. लेकिन हमेशा से ही वह निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना ही पसंद करती है. 2020 में वह मां बनी और बेटे का नाम कबीर रखा. फिर साल 2024 में उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ. (Image: instagram/yourkoel)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link