मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद खत्म, पूर्व क्रिकेटर ने लगा दी मुहर, अब रिटायरमेंट ही आखिरी रास्ता

मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद खत्म, पूर्व क्रिकेटर ने लगा दी मुहर, अब रिटायरमेंट ही आखिरी रास्ता


होमखेलक्रिकेट

मोहम्मद शमी के लिए वापसी की उम्मीद खत्म, पूर्व क्रिकेटर ने लगा दी मुहर

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अब वापसी मुश्किल हो गई है. हालांकि, शमी टीम इंडिया से बाहर होने के बाद न सिर्फ चोट से उबरे बल्कि घरेलू क्रिकेट में दमदार खेल का भी प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि शमी के लिए अब टीम इंडिया में जगह नहीं बन पाएगी.

Zoom

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले एक साल से वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर होने के बाद शमी ने न सिर्फ अपनी फिटनेस को हासिल किया बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी परफॉर्म करके दिखाया, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया है. हर बार उन्हें नेशनल टीम में नहीं चुने जाने के पीछे का कारण फिटनेस बताया गया, लेकिन तेज गेंदबाज ने मीडिया में ये बयान देकर हलचल मचा दी कि वह पूरी तरह से फिट हैं. ऐसे में उनकी बयानबाजी भी उनके कमबैक में आड़े आई है.

इसी बीच अब टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शमी के भविष्य को लेकर सभी तरह की चर्चाएं खत्म कर दी है. कार्तिक का मानना है कि अब टीम इंडिया में शमी के लिए कोई जगह नहीं है. बेशक वह घरेलू क्रिकेट में विकेट ही क्यों न ले रहे हों. क्रिकबज के साथ बातचीत में कार्तिक ने शमी को लेकर कहा, “भारतीय टीम अब शमी से आगे बढ़ चुका है. पीछे मुड़कर देखने का कोई फायदा नहीं है. इसलिए मैं शमी के बारे में नहीं सोचूंगा, भले ही उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की हो.”

टीम इंडिया की बॉलिंग यूनिट में फिट नहीं बैठ रहे शमी

बता दें कि भारतीय टीम के मौजूदा बॉलिंग यूनिट में मोहम्मद शमी फिट नहीं बैठ पा रहे हैं. टीम इंडिया में अभी अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे स्थापित स्टार हैं, जबकि गुरनूर बरार, आकिब नबी और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ियों को धीरे-धीरे ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं, जिससे की भविष्य के लिए तेज गेंदबाजी के एक मजबूत यूनिट को तैयार किया जा सके. यही कारण है कि शमी को साइडलाइन किया गया है.

शमी को लेकर कार्तिक ने आगे कहा, “भारतीय टीम को अभी आगामी वनडे विश्व कप के लिए एक मजबूत टीम तैयार करना है, जिसमें पूरी तरह से फिट खिलाड़ी की जरूरत होगी. ऐसे भारतीय टीम मैनेजमेंट युवा टैलेंट की तरफ फोकस कर रहा है.”



Source link