26 साल की लड़की, 63000 खर्च, 25000 तो क‍िराया, लेकिन बाकी कहां-कहां उड़ाए, हो गई वायरल

26 साल की लड़की, 63000 खर्च, 25000 तो क‍िराया, लेकिन बाकी कहां-कहां उड़ाए, हो गई वायरल


Last Updated:

बेंगलुरु में रहने वाली 26 साल की कॉरपोरेट प्रोफेशनल शिवांजलि ने सितंबर महीने के अपने खर्च का पूरा हिसाब सोशल मीडिया पर शेयर किया. ये खर्च करीब 63,000 रुपये का था. 3BHK फ्लैट में दोस्तों के साथ रहने के बावजूद उनके हिस्से का किराया और मेंटेनेंस 25,000 रुपये देना पड़ता है. इसके अलावा Swiggy-Zomato और बाहर खाने पर 12,000 रुपये, डिजिटल सब्सक्रिप्शन पर 6,000 रुपये, ट्रांसपोर्ट पर 7,000 रुपये और शॉपिंग-पर्सनल केयर पर करीब 7,000 रुपये खर्च हुए. इतना ही नहीं, कुछ छोटे खर्चे ऐसे भी थे जिसके बारे में ज्यादातर लोग ध्यान भी नहीं देते हैं.

Zoom

ऑफिस में खाना मिलने के बावजूद फूड बजट काफी बड़ा रहा.

शिवांजलि के खाते में जैसे ही महीने की शुरुआत में सैलरी आती थी वह हमेशा प्लान बनाती थी कि सही से बचत करेगी. लेकिन फिर किराया, खाना, कैब, ऑनलाइन ऑर्डर, शॉपिंग और कुछ ऐसे खर्च सामने आते ही, हिसाब पूरा हिल जाता था. महीने के आखिर में जब सारे खर्च जोड़ती है तो पता चलता है कि हजारों रुपये तो ऐसे ही खर्च हो गए. बेंगलुरु में रहने वाली 26 साल की शिवांजलि के साथ ऐसा सिर्फ एक दो महीने नहीं बल्कि कई बार हो चुका है. उन्होंने सितंबर महीने का अपना पूरा खर्च सोशल मीडिया पर शेयर किया तो कुल रकम देखकर खुद भी हैरान रह गई.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वाली शिवांजलि ने बताया कि सितंबर में उन्होंने करीब 63,000 रुपये खर्च किए. खास बात यह है कि वह अकेले नहीं रहतीं, बल्कि कॉलेज के दोस्तों के साथ 3BHK फ्लैट शेयर करती हैं. ऑफिस में नाश्ता और लंच भी मिल जाता है. इसके बावजूद किराए से लेकर Swiggy-Zomato के ऑर्डर, पेट्रोल, कैब, OTT और AI सब्सक्रिप्शन तक ने मिलकर महीने का बजट काफी बड़ा कर दिया.

सबसे ज्यादा किराए पर हुआ खर्च

शिवांजलि के सितंबर बजट में सबसे बड़ा खर्च घर का रहा. 3BHK फ्लैट में उनके हिस्से का किराया और मेंटेनेंस करीब 25,000 रुपये है. इसके अलावा घर में खाना बनाने वाली मदद के लिए उन्हें करीब 2,000 रुपये देने पड़ते हैं. घर के रोजमर्रा के सामान और किराने पर उनका हिस्सा करीब 3,000 रुपये रहा. घर की सफाई और दूसरे कामों के लिए मिलने वाली घरेलू मदद पर भी करीब 1,000 रुपये खर्च हुए. यानी सिर्फ घर से जुड़े खर्चों में ही करीब 31,000 रुपये चले गए. यह उनके कुल मंथली खर्च का लगभग आधा है.

खाना फ्री मिला

View this post on Instagram





Source link