चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, एलजेपी के सभी सांसद और विधायक मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 1 महीने का वेतन

चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, एलजेपी के सभी सांसद और विधायक मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 1 महीने का वेतन


Last Updated:

बिहार में बाढ़ की तबाही का मंजर अभी मौजूद है. नदियों में बह गए और डूब गए लोग और बाढ़ की चपेट में आए घर इससे हुए विनाश की निशानी हैं. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बड़ी घोषणा की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पटना: बिहार में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. लोगों को जान-माल का भारी नुकसान हुआ. इसे देखते हुए चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बड़ी घोषणा की है. उनके इस फैसले को सराहनीय कदम बताया जा रहा है. चिराग ने जानकारी दी है कि एलजेपी का हर एक सांसद, विधायक और हर विधान पार्षद अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित करेंगे. इसकी जानकारी चिराग पासवान ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है.

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बिहार के मेरे परिवार पर बाढ़ का संकट है. राहत कार्यों को और गति मिले, इसके लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का हर सांसद, हर विधायक और हर विधान पार्षद अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित करेगा.

किसानों को दोहरी मार
आपको बता दें कि बिहार की तमाम नदियों में आई बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है कि इसने किसानों को दोहरी मार दे दी है. यहां किसान परिवारों के सामने बाढ़ से उबरने के बाद अनाज का संकट मुंह बाए खड़ा होगा. बाढ़ से किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है. इससे पहले तो उनकी लागत और मेहनत बर्बाद हो गई. दूसरी तरफ अब उन्हें फसल भी नहीं मिलेगी. इसके बाद बड़ा संकट बर्बाद हुए खेतों को खेती लायक बनाने के लिए फिर से पैसा खर्च करना. इतना ही नहीं बल्कि इसमें घर के कई लोगों की मेहनत भी लगेगी. काम के लिए मजदूर या किसी अन्य की मदद लेने पर उसका पैसा अलग देना होगा.

आपको बता दें कि बाढ़ से प्रभावित कई इलाकों के लोगों ने शासन और प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी भी जाहिर की. लोगों ने कहा कि हर साल बाढ़ आने के बाद भी उन लोगों के लिए कोई स्थायी इंतजाम नहीं किया गया. इससे अलग-अलग इलाकों के लोग हर साल बाढ़ का शिकार होते हैं.



Source link