छक्के के लिए गई गेंद लेकिन अंपायर ने दे डाला चौका, क्रिकेट का गजब खेल!
Last Updated:
क्रिकेट में आपने शायद ही कभी देखा हो जब गेंद बल्लेबाज के सिर के ऊपर से निकली और सीधे बाउंड्री पार चली गई. कनाडा सुपर60 के सेमीफाइनल में अली खान की बाउंसर पर कायरन पोलार्ड के खिलाफ यही हुआ. गेंद इतनी छोटी थी कि पोलार्ड उसे खेलने के बजाय बस देखते रह गए. अंपायरों ने इसे वाइड करार दिया और बाउंड्री के चार रन भी जोड़ दिए. यानी एक गेंद पर कुल 5 रन मिले, लेकिन पोलार्ड के खाते में छक्का नहीं आया!
कनाडा सुपर60 में गजब का पल देखने को मिला!
कनाडा सुपर60 के सेमीफाइनल में गजब का नजारा देखने को मिला. गेंद बल्लेबाज के सिर के ऊपर से निकली और सीधे बाउंड्री पार चली गई. सारे दर्शकों को यही लगा कि छक्का हो गया, लेकिन स्कोरबोर्ड ने कहानी ही पलट दी. अंपायर ने इसे वाइड करार दिया. मगर स्कोरबोर्ड पर सात रन की बजाय पांच रन ही जोड़े गए. चलिए पूरी कहानी आराम से बताते हैं.
वाइड के साथ चार रन अतिरिक्त
दरअसल, यह मजेदार घटना कनाडा सुपर60 में टोरंटो सिक्सर्स (Toronto Sixers) और मिसिसॉगा मास्टर्स (Mississauga Masters) के बीच सेमीफाइनल मुकाबला जारी था. टोरंटो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 130 रन बनाए. तेज गेंदबाज अली खान ने कायरन पोलार्ड को तेज बाउंसर फेंकी, लेकिन गेंद बल्लेबाज के सिर के ऊपर से होती हुई बाउंड्री के पार चली गई. फैंस ने छक्के का जश्न मनाया, लेकिन बल्लेबाज के खाते में एक रन भी नहीं आया. स्कोरबोर्ड पर दर्ज हुए सिर्फ पांच रन.
SIX OR FOUR?
#CanadaSuper60 https://t.co/Rmdn915qyl