सच्चे प्यार की परिभाषा बना 90s का ये अमर गीत, आशा भोसले-कुमार सानू ने घोली मिठास, आज भी गुनगुनाता है हर आशिक

सच्चे प्यार की परिभाषा बना 90s का ये अमर गीत, आशा भोसले-कुमार सानू ने घोली मिठास, आज भी गुनगुनाता है हर आशिक


Last Updated:

90 के दशक में बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में आईं जो बॉक्स ऑफिस पर तो खास कमाल नहीं दिखा सकीं, लेकिन उनके गानों ने इतिहास रच दिया. उन्हीं में से एक थी आयशा जुल्का और अविनाश वाधवन की रोमांटिक फिल्म ‘बलमा’. पर्दे पर इस जोड़ी की बेमिसाल केमिस्ट्री और नदीम-श्रवण के रूहानी संगीत ने ऐसा जादू चलाया कि फिल्म का गाना ‘अगर जिंदगी हो’ तीन दशकों बाद भी हर आशिक के दिल की धड़कन बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

साल 1993 में रिलीज हुआ था सदाबहार रोमांटिक गाना. (फोटो साभार: यूट्यूब)

नई दिल्ली. 90 के दशक का बॉलीवुड गानों के लिए मशहूर है. उस दौर के गाने सीधे दिल में उतर जाते थे और आज भी उनकी चमक फीकी नहीं पड़ी है. उस समय की एक फिल्म का गाना आज भी मशहूर है. बड़े पर्दे पर जब आयशा जुल्का और चॉकलेटी बॉय अविनाश वाधवन की केमिस्ट्री बनी तो हर कोई दीवाना हो गया. फिल्म ‘बलमा’ (1993) का ‘अगर जिंदगी हो’ का आज भी बहुत मशहूर है. यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि दो प्रेमियों के रूहानी जुड़ाव की एक खूबसूरत गवाही है, जो आज भी दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है.

इस सदाबहार नगमे को कुमार सानू और आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाजों से सजाया था. दोनों की जुगलबंदी ने इस गाने के एक-एक लफ्ज में मोहब्बत की मिठास घोल दी थी. इस गाने का रूहानी संगीत उस दौर की मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने तैयार किया था, जिनकी धुनें उस जमाने में फिल्मों को सुपरहिट बनाने की गारंटी मानी जाती थीं. वहीं, इसके सीधे दिल को छू लेने वाले भावुक बोल जाने-माने गीतकार समीर अनजान की कलम से निकले थे, जिन्होंने प्यार में समर्पण और भरोसे को बेहद खूबसूरती से पिरोया था.

छा गई थी आयशा जुल्का-अविनाश वाधवन की केमिस्ट्री

फिल्म ‘बलमा’ में आयशा जुल्का और अविनाश वाधवन लीड किरदारों में नजर आए थे. आयशा जुल्का ने अपनी सादगी और बेमिसाल अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था, वहीं अविनाश वाधवन ने अपने संजीदा अभिनय से मुख्य किरदार में जान फूंक दी थी. इन दोनों के अलावा फिल्म में सईद जाफरी, अंजना मुमताज और अवतार गिल जैसे दिग्गज सितारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी.

क्या है ‘बलमा’ फिल्म की कहानी?

बलमा फिल्म की कहानी प्यार, गलतफहमियों, त्याग और पारिवारिक संघर्ष के इर्द-गिर्द बुना गया है. विशाल (अविनाश वाधवन) एक पढ़ा-लिखा गरीब युवक है जो अपनी बीमार मां के साथ रहता है. लाख कोशिशों के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिलती. वहीं, मधु (आयशा जुल्का) एक अमीर और जिद्दी लड़की है, जो शादी के लिए अजीबोगरीब हरकतें करती है और गंभीर, जिम्मेदार जीवनसाथी नहीं चाहती.

सुपरहिट रहा ‘बलमा’ फिल्म का म्यूजिक

एक दिन विशाल अखबार में मधु के लिए परिवार द्वारा पति की तलाश का विज्ञापन देखता है और नौकरी पाने की उम्मीद में वहां पहुंचता है. विशाल की परीक्षा लेती है और उसे तरह-तरह से परेशान करती है. धीरे-धीरे इस नोकझोंक के बीच दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं और उन्हें सच्चा प्यार हो जाता है. मगर इसके बाद कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं. भले ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी, लेकिन इसका म्यूजिक सुपरहिट रहा.



Source link