आप लोगों की आदत ही खराब है….आधी रात में भड़के ईशान किशान, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद खोया आपा

आप लोगों की आदत ही खराब है….आधी रात में भड़के ईशान किशान, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद खोया आपा


होमखेलक्रिकेट

आप लोगों की आदत ही खराब है…एशियन गेम्स से लौटते ही आधी रात में भड़के ईशान

Last Updated:

Ishan Kishan जापान में हुए एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम को गोल्ड मेडल जिताकर भारत लौटे तो एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान वह कैमरामैन पर भड़कते भी नजर आए. भारतीय मेंस से पहले महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था और इस तरह से वह इस खेल में दोहरी सफलता हासिल करने में सफल रहा. भारतीय टीम ने पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भी पाकिस्तान को हराया था.

आप लोगों की आदत ही खराब है...एशियन गेम्स से लौटते ही आधी रात में भड़के ईशानZoom

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत लौटे ईशान किशन

जापान के आईची-नागोया में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम स्वदेश लौट चुकी है. बीती रात एक-एक करके भारतीय खिलाड़ी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर निकले. इस दौरान ईशान किशन मीडियाकर्मियों पर अपनी भड़ास निकालते नजर आए.

दरअसल, आधी रात (1 बजे) के बाद जब टीम इंडिया जापान से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, तो मेहमानों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालने वाले व्यक्ति ने मीडिया को उनकी सही लोकेशन बता दी. इसके बाद मीडिया वहां पहुंच गई, जबकि ईशान फोन पर बात करने में व्यस्त थे, लेकिन कैमरा थामे कुछ लोग खब्बू बल्लेबाज को लगातार परेशान करते रहे तभी ईशान का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने कहा:

आप लोगों की आदत खराब है. दिमाग ही नहीं है कुछ. आप लोगों में बिल्कुल भी समझ नहीं है.



Source link