हेलमेट पहनने वालो को मिल रहे गिफ्ट, सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन में फिर शुरु हुई यातायात की तैयारी

हेलमेट पहनने वालो को मिल रहे गिफ्ट, सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन में फिर शुरु हुई यातायात की तैयारी


Last Updated:

सड़क हादसों पर रोक लगाने पुलिस ने 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विशेष अभियान शुरू किया है. चेकिंग के दौरान दस्तावेजों की जांच के साथ नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई हो रही है. हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने वालों को चॉकलेट और चाबी का छल्ला देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है.

उज्जैन. बढ़ते सड़क हादसों को रोकने और वाहन चालकों को यातायात नियमों का महत्व समझाने के लिए पुलिस ने विशेष मुहिम शुरू की है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक शहर के अलग-अलग इलाकों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है. चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों पर है. बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को रोककर कार्रवाई की जा रही है. अभियान के जरिए पुलिस लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने और नियमों का पालन करने का संदेश भी दे रही है.

यातायात पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को जागरूक करने की पहल भी की जा रही है. यातायात डीएसपी मनोज खत्री ने बताया कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुलिसकर्मी चॉकलेट और चाबी का छल्ला देकर सम्मानित कर रहे हैं. इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जिम्मेदारी बढ़ाना और अन्य चालकों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है.

कागज नहीं मिलने पर हो रही कार्यवाही
अभियान के तहत पुलिस वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक कर रही है. लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के साथ वाहन के इंश्योरेंस समेत जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की जा रही है. जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर चालानी कार्रवाई भी जारी है.

सड़क दुर्घटनाओं मे आई कमी
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों का असर दिखाई दे रहा है. बीते आठ महीनों में हादसों की संख्या में कमी दर्ज की गई है. पुलिस का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना है. उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और खुद के साथ परिवार की सुरक्षा करें.



Source link