‘नेहरू की गलती का खामियाजा भुगत रहा देश’, कांग्रेस के दोस्त ने खोला मोर्चा
Last Updated:
Election Commission News: SIR अभियान के तहत जिस तरीके से लोगों के नाम जोड़े और हटाए गए, उसको लेकर पूरा विपक्ष सड़कों पर है. सुप्रीम कोर्ट के जज भी इतनी बड़ी संख्या में नामों को वोटर लिस्ट से काटे जाने पर सवाल उठा चुके हैं. अब देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी इसके लपेटे में आ गए हैं.
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जवाहरलाल नेहरू की कड़ी आलोचना की है. (फाइल फोटो)
Election Commission News: चुनाव आयोग के कामकाज के तरीके को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है. खासकर SIR अभियान के तहत जिस तरीके से वोटरें के नाम जोड़े और घटाए गए, उसको लेकर पूरा विपक्ष सड़क पर उतरा हुआ है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मनमाने तरीके से फैसले लेने का आरोप लगा है. अब इस मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम भी आ गया है. नेहरू का नाम इस पूरे विवाद में लाने वाला कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस का पुराना सहयोगी ही हैं. जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग के बहाने नेहरू को घेरा है. उन्होंने कहा कि नेहरू की सबसे बड़ी गलती का खामियाजा देश भुगत रहा है. फारूक ने आगे कहा कि यदि नेहरू ने चुनाव आयोग को ऑटोनोमस बना दिया होता तो आज हमलोग इस स्थिति में नहीं होते.