MP CG TOP NEWS LIVE: धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार पर हंगामा, बैंक गार्ड ने टिफिन विवाद पर चलाई गोली

MP CG TOP NEWS LIVE: धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार पर हंगामा, बैंक गार्ड ने टिफिन विवाद पर चलाई गोली


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

रायपुर में भाजपा का सहयोग केंद्र आज से फिर होगा शुरू
रायपुर में भाजपा का सहयोग केंद्र आज से फिर शुरू होगा. मंत्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे. आज तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल होंगे. 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे. 8 अक्टूबर को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे. 9 अक्टूबर को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जिम्मेदारी संभालेंगे. अगस्त में सहयोग केंद्र सिर्फ 9 दिन संचालित हुआ था.

पीएम आवास योजना-शहरी में छत्तीसगढ़ को मिलेगा ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ अवॉर्ड
PMAY-U के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है. आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पीएम आवास योजना-शहरी में छत्तीसगढ़ को ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ अवॉर्ड दिया जाएगा. विश्व आवास दिवस-2026 के राष्ट्रीय कार्यक्रम में पुरस्कार समारोह होगा. उप-मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम में शामिल होंगे. नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा छत्तीसगढ़ की ओर से सम्मान ग्रहण करेंगे. केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा.

बालोद में तेज रफ्तार का कहर, एक्सीडेंट में पिता-पुत्र की मौत, एक बेटा गंभीर रूप से घायल
बालोद जिले के सनौद थाना क्षेत्र के अमरीककला गांव के पास सड़क हादसा हो गया. हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बेटे की हालात नाजुक है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई. एक्सीडेंट में पिता और बड़े बेटे की मौत हो गई जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की पहचान कजराबांधा निवासी डागेश्वर साहू 34 वर्ष और 10 वर्षीय वेदप्रकाश के रूप में हुई है. छोटे बेटे का नाम अनुराग साहू है. तीनों ग्राम मोहरा में अपने किसी रिश्तेदार के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे कि इसी दौरान हादसा हो गया.

धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा
छत्तीसगढ़ के धमतरी के भटगांव में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा हो गया. मृतका ने कुछ साल पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था. ग्रामीणों ने परिजनों के घर वापसी के बाद ही अंतिम संस्कार की शर्त रखी. मृतका के परिजनों के घर वापसी के ऐलान के बाद अंतिम संस्कार हो सका. इस दौरान मृतका के परिजनों की गंगाजल से शुद्धि करवाई गई.

नरसिंहपुर में बैंक में टिफिन को लेकर विवाद, गार्ड ने कर दी फायरिंग
नरसिंहपुर में SBI की ACB शाखा में टिफिन को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि गार्ड ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी. हालांकि गोली किसी को लगी नहीं. गोली चलते ही अफरातफरी मच गई. दरअसल टिफिन सेंटर संचालक और बैंक के गार्ड राजकुमार के बीच एक टिफिन कम आने को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर राजकुमार ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी. गोली चलने के बाद बैंक के पास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए छिपते नजर आए. घटना के वक्त बैंक में फर्नीचर का काम चल रहा था. टिफिन मजदूरों के लिए आए थे. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गार्ड को हिरासत में लिया. पुलिस ने बंदूक कब्जे में लेकर फायरिंग के कारणों की जांच शुरू की. पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है.



Source link