भरतपुर में बाजरे का चारा रखने को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग, 8 घायल

भरतपुर में बाजरे का चारा रखने को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग, 8 घायल


Last Updated:

भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र के मुर्रकी गांव में बाजरे की चारा रखने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. खेत में बाजरा कटाई के बाद कड़वी रखने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-भाटा जंग हुई. इस भीषण मारपीट में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और सभी खून से लथपथ घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

Zoom

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिला के बयाना थाना इलाके के मुर्रकी गांव में बाजरे की कड़वी रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-भाटा चलने लगे. मारपीट में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बाजरे की कटाई के बाद कड़वी रखने को लेकर हुई. दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया.

घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला है. सभी खून से लथपथ घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है.

3 महिलाओं समेत कुल 8 घायल

घायलों में भप्पे सिंह (51), कैलाशी गुर्जर (35), बच्चू सिंह (70), मोहन देवी (26), सोनम (19), सुरेश (38), सुनीता (55) और भूरा (45) शामिल हैं. शुरूआती उपचार के बाद बच्चू सिंह, भप्पे सिंह, सुनीता और कैलाशी गुर्जर की हालत गंभीर बताई गई. डॉक्टरों ने चारों को बेहतर इलाज के लिए भरतपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, बच्चू गुर्जर और भप्पे गुर्जर पक्ष आमने-सामने आ गए थे. दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे. इसके बाद पथराव भी शुरू हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी ली है.



Source link