Odisha Berhampur gangster murder case 2026। गैंगस्टर की शराब पार्टी, बेइज्जती और थप्पड़… फिर दोस्त ने कर दिया ऐसा कांड, तुरंत उठा ले गई पुलिस

Odisha Berhampur gangster murder case 2026। गैंगस्टर की शराब पार्टी, बेइज्जती और थप्पड़… फिर दोस्त ने कर दिया ऐसा कांड, तुरंत उठा ले गई पुलिस


होमताजा खबरदेश

गैंगस्टर की शराब पार्टी, बेइज्जती… फिर दोस्त ने किया ऐसा कांड, उठा ले गई पुलिस

Last Updated:

ओडिशा के ब्रह्मपुर में शराब पार्टी के दौरान एक कुख्यात गैंगस्टर तुना नायक ने अपने फास्ट फूड दुकानदार दोस्त बिटु साहू को थप्पड़ मार दिया. गुस्से में आकर दोस्त ने स्कूटी की डिग्गी से चाकू निकालकर गैंगस्टर का सरेआम गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने खून से सने कपड़ों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद कर लिया है.

Zoom

गैंगस्‍टर की पार्टी में बवाल हो गया.

गैंगस्टर की शराब पार्टी चल रह थी. मामला ओडिशा के ब्रह्मपुर का है, जहां मर्डर और कई गंभीर मामलों में वांटेड एक कुख्यात गैंगस्टर अपनी ही महफिल में अपने ही जिगरी यार के हाथों मारा गया. शनिवार रात पार्टी के दौरान दोनों में किसी बात पर बहस हुई, मामला बेइज्‍जती करने तक पहुंचा. फिर गुस्‍‍से में आकर गैंगस्टर ने फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले अपने दोस्त को सरेआम जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. बस, यहीं से खेल ऐसा खौफनाक पलटा कि दोस्त ने स्कूटी की डिग्गी से चाकू निकाला और सीधा गला रेतकर मौके पर ही काम तमाम कर दिया.

पार्टी में हुई बहस और एक थप्पड़ बना काल
घटना निमाखंडी इलाके की है, जहां शनिवार की रात अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर पार्टी कर रहा था. सब कुछ एकदम नॉर्मल चल रहा था, तभी किसी बात पर तीखी बहस छिड़ गई. बात इतनी बढ़ गई कि कुख्यात क्रिमिनल ने गुस्से में आकर अपने फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले दोस्त बिटु साहू (यानी राघब) को सरेआम एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. बस, यहीं से खेल पलट गया! दोस्त को सरेआम बेइज्जत होना बर्दाश्त नहीं हुआ और उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

स्कूटर की डिग्गी से निकला खौफनाक हथियार
थप्पड़ खाने के बाद गुस्से में आगबबूला हुए दोस्त ने बिना एक सेकंड गंवाए अपनी स्कूटी की डिग्गी खोली, जिसमें एक खतरनाक चाकू रखा हुआ था. उसने बिना कोई रहम दिखाए सीधा उस कुख्यात क्रिमिनल का गला रेत डाला. गला कटते ही मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं और वह जमीन पर ढेर हो गया. एसपी अभिनव सोनकर के मुताबिक, हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी लेकर वहां से भागने की फिराक में था, लेकिन रास्ते में पुलिस की चेकिंग देखकर उसके खून से सने कपड़े पुलिसवालों की नजर में आ गए और वह तुरंत दबोचा गया.

पुलिस की गिरफ्त में कातिल, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कातिल दोस्त को मौके पर ही धर दबोचा और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है. पार्टी में मौजूद बाकी दो लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है कि वे इस मर्डर में शामिल थे या सिर्फ तमाशबीन बने रहे. निमाखंडी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. यह घटना इस बात की सबसे बड़ी मिसाल है कि घमंड और गुस्से का अंजाम कितना भयानक हो सकता है.



Source link