निमाड़ की फेमस सूखी चटनी, रोटी भाकरी पराठे संग खाएं, बच्चे बड़े सभी की पसंदीदा

निमाड़ की फेमस सूखी चटनी, रोटी भाकरी पराठे संग खाएं, बच्चे बड़े सभी की पसंदीदा


होमफोटोलाइफ़फूड

निमाड़ की फेमस सूखी चटनी, रोटी भाकरी पराठे संग खाएं, बच्चे बड़े सभी की पसंदीदा

Last Updated:

Nimar Famous Chutney: मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खानपान की अपनी अलग पहचान है. यहां मौसम के अनुसार कई तरह के पारंपरिक व्यंजन और चटनियां बनाई जाती हैं. जैसे ही बरसात का मौसम शुरू होता है वैसे ही बुरहानपुर में लोगों के घरों में चटपटा और स्वादिष्ट भोजन बनाने का सिलसिला बढ़ जाता है. इन्हीं में से एक है लहसुन प्याज और लाल मिर्च से तैयार होने वाली पारंपरिक सूखी चटनी.

लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चटनी अपने तीखे और चटपटे स्वाद के लिए लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है. खास बात यह है कि इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसके लिए किसी खास या महंगी सामग्री की जरूरत भी नहीं होती. घर की रसोई में मौजूद सामान्य सामग्री से ही इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. बच्चे हों या बड़े कई लोग इस चटनी को भोजन के साथ खाना पसंद करते हैं.

इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियां और प्याज लिया जाता है. इसके साथ सूखी लाल मिर्च स्वादानुसार नमक और आवश्यकतानुसार तेल लिया जाता है. सबसे पहले लहसुन और प्याज को साफ करके तैयार किया जाता है. इसके बाद लाल मिर्च के साथ इन्हें कूट या पीस लिया जाता है. फिर इसमें नमक और थोड़ा तेल मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण तैयार किया जाता है.

चटनी को ज्यादा पतला नहीं रखा जाता बल्कि इसे सूखा और गाढ़ा बनाया जाता है. यही इसकी खासियत मानी जाती है. तैयार होने के बाद इसे रोटी, भाकरी, पराठे या अन्य भोजन के साथ परोसा जा सकता है. बरसात के मौसम में गर्मागर्म भोजन के साथ इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

निमाड़ की इस सूखी चटनी की एक खास बात यह भी है कि इसे आसानी से साथ ले जाया जा सकता है. चूंकि इसमें पानी की मात्रा कम होती है इसलिए लोग इसे यात्रा के दौरान भी भोजन के साथ इस्तेमाल करते हैं. गांवों और कस्बों में आज भी कई परिवार पारंपरिक तरीके से इस चटनी को तैयार करते हैं.

बुरहानपुर की यह चटपटी चटनी केवल स्वाद ही नहीं बल्कि निमाड़ की पारंपरिक खानपान संस्कृति की झलक भी दिखाती है. कम सामग्री कम समय और स्वाद भरपूर यही वजह है कि बरसात में यह चटनी लोगों की पसंदीदा बन जाती है. आप भी इस आसन विधि से तैयार कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link