Last Updated:
भारतीय सिनेमा के मशहूर फिल्ममेक सिंगीतम श्रीनिवास राव का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके जाने से पूरे साउथ और हिंदी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. विजय ने उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘सिंग गीथम’ में काम करने को लेकर खुद को खुशनसीब बताया और कहा कि आपकी कहानियां हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी.
सिंगीतम श्रीनिवास के निधन पर भावुक हुए विजय देवरकोंडा. (फोटो: IMDb/Instagram@thedeverakonda)
नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके जाने से पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन पर मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियों ने गहरा दुख जताया है. साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने भी सिंगीतम श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंग गीथम’ को याद किया, जिसमें विजय ने एक स्पेशल कैमियो किया था.
विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर भावुक पोस्ट शेयर कर सिंगीथम श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि दी. एक्टर ने सालों से उनके साथ रहे खास जुड़ाव और प्यार को याद करते हुए लिखा, ‘सिंगीथम सर, आपकी सोच, आपके विचार और आपकी कहानियां हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी. फिल्म ‘पेलीचुपुलू’ के समय से लेकर अब तक जब भी आपने मुझे फोन करके अपना प्यार और दुलार दिया, उसके लिए शुक्रिया.’
Singeetham sir
Your beliefs, your thoughts and your stories will live on with us forever.For everytime you called me since Pellichoopulu to shower love and effection, i hope it made you happy and brought a smile seeing me in one of your films – Sing Geetham
I feel happy to have been a part of one of your vision.
My forever respect