‘ACP विवेक भगत पर तुरंत FIR हो’: जंतर-मंतर पर 3 महिला पत्रकारों से बदसलूकी पर बवाल, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

‘ACP विवेक भगत पर तुरंत FIR हो’: जंतर-मंतर पर 3 महिला पत्रकारों से बदसलूकी पर बवाल, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

होमताजा खबरDelhi

‘ACP विवेक पर तुरंत FIR हो’: जंतर-मंतर पर 3 महिला पत्रकारों से बदसलूकी पर बवाल

Last Updated:

भारद्वाज के मुताबिक, पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला स्वयंसेवकों के साथ अभद्रता की और उनके कपड़ों के अंदर हाथ डाले. उन्होंने कहा, “ACP विवेक भगत पर FIR दर्ज करो. महिला पत्रकार के साथ बदतमीजी करने वाले पुलिस अधिकारी पर तुरंत FIR हो. एक देश, दो कानून नहीं चलेगा, नहीं चलेगा… एसीपी पर एफआईआर दर्ज करो.”

Zoom

सौरभ भारद्वाज ने ACP विवेक भगत पर FIR दर्ज करने की मांग की है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर तीन अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शिकायतों को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने 4 अक्टूबर को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ नई दिल्ली जिला पुलिस को ये शिकायतें मिली थीं.

उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नई दिल्ली जिला पुलिस ने शिकायतों को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है. अधिकारी के अनुसार, ये आरोप तीनों महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगाए हैं. उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच आरोपों की गहन जांच करेगी और शिकायतकर्ता महिला पत्रकारों तथा संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करेगी.

दूसरी ओर, दिल्ली में महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज भी संसद मार्ग थाने पहुंच गए हैं. उन्होंने पुलिस और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि ACP रैंक के एक अधिकारी ने महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ की है. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और उसकी पुलिस आरोपी अधिकारी के साथ खड़ी है.

AAP नेता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में पुलिस के काम करने के तरीके में बदलाव आया है और पुलिसकर्मी ‘वर्दी में अपराधी’ बन गए हैं. उन्होंने महिला स्वयंसेवकों के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया.

Source link