अनुज को याद कर रो पड़ी अनुपमा, उधर मंदिर में सावी की फोटो देखते ही खुला बड़ा राज, क्या आरवी है दिग्विजय का बेटा?

अनुज को याद कर रो पड़ी अनुपमा, उधर मंदिर में सावी की फोटो देखते ही खुला बड़ा राज, क्या आरवी है दिग्विजय का बेटा?


Last Updated:

Anupama Written Update: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में अनुपमा ने अनुज संग बिताए खूबसूरत लम्हों और अपनी पहली मुलाकात को याद किया. शाह हाउस में परिवार के सामने अनुपमा इमोशनल हो गई. वहीं प्रीकैप में मंदिर के अंदर आरवी और दिग्विजय का बड़ा सच सामने आने वाला है. जानिए आज के एपिसोड की पूरी अपडेट!

Zoom

अनुज को याद कर रोई अनुपमा (फोटो साभार-youtube grabe)

नई दिल्ली: टीवी शो ‘अनुपमा’ का लेटेस्ट एपिसोड पूरी तरह से इमोशन्स और पुरानी यादों से भरा रहा. इस एपिसोड में अनुपमा अपने पुराने दिनों को याद करती है और अनुज संग अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करती है. घर के सभी लोग बैठकर अनुपमा की बातें सुनते हैं. अनुपमा और अनुज की यह खूबसूरत कहानी सुनकर परिवार के हर सदस्य की आंखें भर आती हैं.

वहीं परी और अंश भी अनुपमा से अनुज की पूरी कहानी सुनाने की जिद करने लगते हैं. चलिए जानते हैं कि आज के एपिसोड में क्या क्या खास देखने को मिला.

अनुपमा को आई अनुज की याद

एपिसोड की शुरुआत में राही सब के सामने अनुपमा और अनुज की लव स्टोरी के बारे में बताती है. वह कहती है कि दोनों का प्यार बिल्कुल निस्वार्थ था. हसमुख और बाकी शाह फैमिली भी राही की इस बात से पूरी तरह सहमत होते हैं. इसके बाद अनुपमा अनुज के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करने लगती है. लीला भी मजाक में कहती है कि अनुपमा पहले अनुज के बारे में ही बातें किया करती थी. अनुपमा बताती है कि अनुज उसके लिए किसी सपने के राजकुमार जैसा था. इसके बाद परी और अंश भी अनुपमा से अनुज की पूरी कहानी सुनाने की जिद करने लगते हैं. अनुपमा बताती है कि कैसे अनुज ने जन्माष्टमी के दिन समर की जान बचाई थी और उसी दिन उसने अनुज का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था. अनुपमा यह भी याद करती है कि अनुज कितना बड़ा बिजनेसमैन था, फिर भी वह उसके बनाए टिफिन का हलवा अपने वर्किंग टेबल पर संभालकर रखता था. जब अनुपमा अपनी डांस एकेडमी चलाती थी, तब पहली बार अनुज वहां आया था और उसने अनुपमा की आंखों में सच्चा प्यार देखा था.

अनुज ने सिखाया लाइफ में आगे बढ़ना

अनुपमा इमोशनल होकर बताती है कि कैसे अनुज के साथ उसने मुंबई के लिए अपनी पहली फ्लाइट ली थी. जब लोग अनुपमा को लूजर समझते थे, तब अनुज ने उसे हर काम सिखाया और बराबरी का हक दिया. शाह हाउस में जब लोग उसे नौकरानी की तरह ट्रीट करते थे, तब अनुज ने उसे अपनी लाइफ में आगे बढ़ना सिखाया था. यह सब बातें सुनकर प्रेम अनुपमा से इस लव स्टोरी पर एक नॉवेल लिखने को कहता है.

अपकमिंग ट्विस्ट

शो के प्रीकैप में एक बहुत बड़ा ड्रामा देखने को मिलने वाला है. अनुपमा और दिग्विजय मंदिर में सावी के बर्थडे के लिए पूजा करने जाते हैं. पंडित जी बताते हैं कि अंदर पहले से ही कोई पूजा कर रहा है. तभी अनुपमा वहां सावी की फोटो देखती है और बहुत हैरान हो जाती है. वहां आरवी को देखकर अनुपमा को पता चलता है कि आरवी ही दिग्विजय का बेटा है. यह सच जानकर दिग्विजय, राही और प्रेम भी पूरी तरह से शॉक्ड रह जाते हैं.



Source link