शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबूलेंस का पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट, बेटे समेत 4 की मौत

शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबूलेंस का पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट, बेटे समेत 4 की मौत


Last Updated:

Sultanpur Latest News: यूपी के सुल्तानपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबूलेंस का पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हो गया. इस हासदे में शहीद के पुत्र समेत चार अन्य की मौत हो गई.

Zoom

सड़क दुर्घटना

सुल्तानपुर: जिस बेटे के कंधे पर पिता की अंतिम विदाई की जिम्मेदारी थी, उसे क्या पता था कि घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में एक और मातम उसका इंतजार कर रहा है. शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस रविवार सुबह सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में शहीद के बेटे गौरव सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई.

शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से उनके पैतृक गांव देवरिया ले जाया जा रहा था. एंबुलेंस में उनके बेटे गौरव सिंह, भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ सिंह और चालक जसपाल भी मौजूद थे. परिवार के लोग शहीद पिता को आखिरी बार उनके गांव पहुंचाने के लिए साथ चल रहे थे.

लेकिन सुलतानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर करीब 79.6 किलोमीटर के पास एंबुलेंस को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं. हादसे में शहीद के बेटे गौरव सिंह और एंबुलेंस चालक जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल शहीद के भाई राजन चौधरी और भतीजे राम समुझ सिंह को अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया.

एक तरफ एंबुलेंस में शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर था और दूसरी तरफ उसी सफर में उनके बेटे की भी जान चली गई. कुछ ही देर में जो परिवार शहीद को अंतिम विदाई देने घर जा रहा था, वहां चार लोगों की मौत की खबर पहुंच गई. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान के पार्थिव शरीर को ससम्मान सुरक्षित रखवाया है. हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.



Source link