Last Updated:
Rahul Gandhi Indore Visit LIVE: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज इंदौर में‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधे संवाद करेंगे. करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मुद्दों पर छात्रों से चर्चा होगी. कांग्रेस नेताओं को मंच से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं. ये रहा उनके कार्यक्रम को लेकर मिनट-टू-मिनट शेड्यूल.
आज इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
इंदौर. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानी 19 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे. वह इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में सीधे युवाओं से संवाद करेंगे. लगभग एक से डेढ़ घंटे चलने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों से संवाद करेंगे. कार्यक्रम में मंच पर राहुल गांधी के साथ कुछ युवा मौदू रहेंगे. कांग्रेस नेताओं को मंच से दूर रहने के निर्देश दिए गए है. इस दौरान उनका काफी व्यस्त शेड्यूल रहने वाला है. आइये जानते हैं उनके कार्यक्रम के पूरा शेड्यूल..
मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उनके कार्यक्रम को लेकर मिनट-टू-मिनट शेड्यूल भी तय किया गया है. तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर करीब 2:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद एयरपोर्ट से सीधे रेडिसन होटल के लिए रवाना होंगे. होटल में उनके स्वागत के लिए मंच तैयार किया गया है.
सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
एयरपोर्ट से रेडिसन होटल पहुंचने के बाद राहुल गांधी कुछ समय यहां आराम करेंगे और कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं. इसके बाद शाम करीब 6 बजे तक वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे. सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी की एंट्री सीधे पिछले गेट से कराने की तैयारी है.
कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में निगरानी के लिए कम से कम 40 CCTV कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी. तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी करीब तीन विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे. इस दौरान विद्यार्थियों के साथ बातचीत और उनके सवालों को लेकर कार्यक्रम में विशेष व्यवस्था की गई है.
भीड़ नियंत्रित करने के लिए बनाए गए सेक्टर
राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है. कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं. प्रत्येक सेक्टर की क्षमता करीब 2 हजार लोगों की रखी गई है. भीड़ को इन्हीं सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनी रहे.