DUSU Election Results 2026 LIVE, डूसू चुनाव 2026 लाइव: डीयू के सियासी रण में आज खुलेगा किस्मत का पिटारा, कौन मारेगा बाजी?

DUSU Election Results 2026 LIVE, डूसू चुनाव 2026 लाइव: डीयू के सियासी रण में आज खुलेगा किस्मत का पिटारा, कौन मारेगा बाजी?


Last Updated:

DUSU Election Results 2026 LIVE: डूसू चुनाव 2026 के लिए कल वोटिंग की प्रक्रिया हुई थी. दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित होंगे. डीयू के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वोटों की गिनती शुरू होने …और पढ़ें

Zoom

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 को लेकर गजब का रोमांच है

नई दिल्ली (DUSU Election Results 2026 LIVE). दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 के लिए डाले गए वोटों की गिनती आज शुरू होने जा रही है. इस बार के चुनावों में स्टूडेंट्स का गजब का उत्साह देखने को मिला है, जिसने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. डूसू चुनाव 2026 के नतीजे जारी होते ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि इस बार डीयू के सिंहासन पर किसका कब्जा होगा.

September 19, 202607:21 IST

DUSU 2026 Chunav LIVE: इस बार का बंपर मतदान और छात्रों का बढ़ता जोश

डूसू चुनाव के नतीजे 2026 लाइव: इस साल के डूसू चुनाव में स्टूडेंट्स ने जिस तरह बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, उसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार शाम 7 बजे तक कुल 39.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यह पिछले साल यानी 2025 के 39.45 प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा है. अगर इसकी तुलना साल 2024 के महज 29.7 प्रतिशत से की जाए तो लगभग 10 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी है. इससे स्पष्ट होता है कि अब डीयू के छात्र अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर पहले से कहीं ज्यादा जागरूक और गंभीर हो चुके हैं.

September 19, 202607:20 IST

DUSU Election Result 2026 LIVE: सुबह की सुगबुगाहट और डीयू कैंपस का बदला मिजाज

डूसू चुनाव 2026 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय के गलियारों में चाय की टपरी से लेकर कैंटीन तक बस एक ही चर्चा जुबान पर है.. और वो है डूसू चुनाव 2026. शुक्रवार को हुए मतदान के बाद आज वह ऐतिहासिक दिन आ गया है, जिसका इंतजार हर छात्र नेता और आम स्टूडेंट को बेसब्री से था. सुबह की हल्की ठंडक के बीच डीयू के नॉर्थ और साउथ कैंपस के बाहर भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है. समर्थकों की धड़कनें तेज हैं क्योंकि कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि अगले एक साल तक दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति की कमान किसके हाथों में रहने वाली है.



Source link