‘दिखता तो गाड़ देता’, कौन हैं भाजपा विधायक अजय चंद्राकर? अधिकारी को दे दी खुली धमकी

‘दिखता तो गाड़ देता’, कौन हैं भाजपा विधायक अजय चंद्राकर? अधिकारी को दे दी खुली धमकी


Last Updated:

Ajay Chandrakar: भाजपा के कद्दावर नेता और पांच बार के विधायक अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अधिकारी को धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके वह कहते हैं कि अगर वह उन्हें दिखता, तो जमीन में गाड़ देता. उनके बयान पर कांग्रेस ने भी हमला बोला है और कहा है कि उन्हें अब आराम करना चाहिए.

Zoom

अजय चंद्राकर का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

Who Is Ajay Chandrakar: छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता अजय चंद्राकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं, लेकिन फिलहाल उनके पास कोई मंत्री पद नहीं है, लेकिन फिर भी उन्होंने एक अधिकारी को फोन पर ऐसे डांटा, जैसे उनके पास कोई बड़ा विभाग मौजूद है और वह कहीं के बाहूबली नेता हैं. बताया जा रहा है कि किसानों के खेत में पानी छोड़ने को लेकर एक अधिकारी से अजय चंद्राकर फोन पर बात कर रहे थे. तभी वह अधिकारी को धमकाने के अंदाज में बात करने लगे.

विधायक अजय चंद्राकर ने फोन पर कहा कि खेतों में पानी निकल गया है, जिस पर वह अधिकारी कहता है कि मैंने भेजा था आदमी सर. इस पर फिर विधायक जी कहते हैं कि शर्मा जी दिखता, तो वहीं पर गाड़ देता. वह जानता नहीं है कि हू इज अजय चंद्राकर. ऐसे लोगों को मत भेजा करो, जो प्रशासन की छवि खराब करे. कल तो वह रिटायर होगा ही. कोई चंद्राकर है. बताया जा रहा है कि किसानों की समस्या सुनने के बाद विधायक जी गुस्सा हो गए और उन्होंने पानी ना छोड़ने को लेकर अधिकारी को खरी खोटी सुना दी.

कौन हैं अजय चंद्राकर
अजय चंद्राकर की गिनती भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है. वह कुल पांच से विधायक हैं. इसके अलावा रमन सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, तब उनकी तूती बोलती थी और वह कई अहम मंत्रालयों के मंत्री थे. साल 2023 में उन्होंने कुरूद विधानसभा से जीत हासिल की थी और कांग्रेस के तरनी नीलम चंद्राकर को हराया था. अजय चंद्राकर को ‘संसदीय राजनीति का मास्टर’ माना जाता है.

कुरूद को बनाया अभेद्य किला
धमतरी जिले की कुरूद विधानसभा सीट को अजय चंद्राकर का अभेद्य किला माना जाता है. छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरुआत करने वाले चंद्राकर ने 1998 में पहली बार चुनाव जीता था. 2008 का एक चुनाव छोड़कर वे लगातार कुरूद से जीत दर्ज करते आ रहे हैं. अपने क्षेत्र की जनता के साथ सीधा संवाद और जमीनी पकड़ ही उनकी असल ताकत है. कुरूद एक ऐसी सीट रही है, जहां कांग्रेस सारे जतन करने के बाद भी जीत नहीं पाई है.

कांग्रेस ने अजय चंद्राकर पर बोला हमला
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के वायरल वीडियो पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वह मंत्रिमंडल से बाहर रहने के बाद फ्रस्ट्रेट हो चुके हैं. उनको छत्तीसगढ़ AIIMS में जाकर अपना मेंटल हेल्थ चेकअप कराना चाहिए. उनको आराम और विपश्यना करना चाहिए. नके जैसे वरिष्ठ नेता का मानसिक संतुलन बिगड़ना प्रदेश का नुकसान है. वो लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. इस पर भाजपा नेतृत्व को संज्ञान लेना चाहिए. कई बार मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है.



Source link