‘हिंदू लड़के 5-5 बच्चे पैदा करें’, बीजेपी सांसद गजेंद्र पटेल के बिगड़े बोल, सनातनी जन्म दर पर कमेंट

‘हिंदू लड़के 5-5 बच्चे पैदा करें’, बीजेपी सांसद गजेंद्र पटेल के बिगड़े बोल, सनातनी जन्म दर पर कमेंट


Last Updated:

Gajendra Singh Patel: गजेंद्र सिंह पटेल ने एक बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में भी जहां एक तरफ देवी-देवता आशीर्वाद देते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके हाथों में शस्त्र भी होते हैं. इसके अलावा उन्होंने हिंदू युवाओं से 5-5 बच्चे पैदा करने की सलाह दी है.

Zoom

बीजेपी सांसद गजेंद्र पटेल के बिगड़े बोल

Gajendra Singh Patel: कहते हैं कि राजनीति में सब नेताओं को बहुत ही सब्र और नाप तोल कर बोलना चाहिए. क्योंकि सोशल मीडिया के दौर में सब तुरंत वायरल हो जाता है. अब खरगोन के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है. बड़वानी में कालिका माता मंदिर में एक बैठक हुई. इसमें गजेंद्र पटेल भी शामिल हुए.

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि जनसंख्या की जो जन्म दर है. वह हमारी 1.9 है. वहीं दूसरे समाज की जन्म दर 2.9 है. इसका मतलब यह है कि अगर चार बच्चे जन्म लेते हैं, तो हमारे हिंदू समाज में एक बच्चा जन्म लेता है. जबकि दूसरे समाज के तीन बच्चे पैदा होते हैं. हमारे बढ़ने का ग्राफ कम हुआ है, जबकि दूसरे समाज का ग्राफ बढ़ा है.

हिंदू युवाओं को 5-5 बच्चे पैदा करने की दी सलाह
उन्होंने कहा कि मुझे यह बोलने में डर नहीं है, क्योंकि में सनातनी हूं. हर युवा को वर्तमान की परिस्थिति को समझना होगा. हमारे काका, दादा होंगे पहले 5 से 7 भाई बहन होते थे. पहले कंप्यूटर का युग था. अभी जेन जी का युग है. क्योंकि उन्हें तुरंत फैसला चाहिए. अगर वह खाना भी खाते हैं, तो मोबाइल हाथ में रखते हैं. अब जो सनातन युवा हैं. पहले शादी 21 से 22 साल के बीच में होती थी. अब 30 साल में शादी होती है और अब एक बच्चा भी बहुत होता है. हमारी सनातनी जन्म दर जो 1.9 है. उसके कई कारण हैं.

गजेंद्र पटेल ने कहा कि कालिका मंदिर समिति का हर हिंदू युवा शादी भी करे और 5-5 बच्चे भी पैदा करे. व्यायाम शाला और अखाड़ों को बढ़ावा देना होगा. हमारे संगठन और परिवार को मजबूत करना होगा. भले ही कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई हो, लेकिन देश में विपरीत परिस्थिति होगी तो सनातनी ही एक दूसरे के काम आएगा. तब कांग्रेस और भाजपा याद नहीं आएगी. मां की भक्ति के साथ शक्ति की भी चाहिए और शक्ति के लिए अस्त्र शास्त्र भी चाहिए.

कौन से थ्री-डी पर काम कर रहे गजेंद्र सिंह पटेल?
उन्होंने कहा कि मैं 3 D पर काम कर रहा हूं. डीजे, दारू और दहेज की गंभीरता को हमारे समाज को समझना होगा. डीजे पर नाचने वाले 100 प्रतिष्ठ सनातनी युवा ही होते है. उनमें से 60 प्रतिशत युवा नशा करके नाचते है. इसकी गंभीरता को हमें समझना होगा. नशे से दूर रहकर सामाजिक आयोजनों को बेहतर तरीके से मनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भविष्य सुधारना है, तो वर्तमान को सही करो. हमें मां की भक्ति के साथ हमें शक्ति भी चाहिए.



Source link