IND vs WI 3rd ODI Live: भारत को झटके पर झटका, शुभमन गिल के बाद विराट कोहली भी सस्ते में आउट

IND vs WI 3rd ODI Live: भारत को झटके पर झटका, शुभमन गिल के बाद विराट कोहली भी सस्ते में आउट


नई दिल्ली. नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन के क्रिकेट लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्राउंड ए पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले की पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.

दोपहर की चिलचिलाती धूप और लगभग 4,000 किलोमीटर की लंबी यात्रा के कारण खिलाड़ियों की थकान और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या बनी रहने की पूरी संभावना है, जिससे दोनों टीमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. न्यू चंडीगढ़ में होने वाला यह पहला मेंस वनडे मैच है, इसलिए पिच को लेकर अनिश्चितता भी है. इस मैदान पर हुए पिछले पांच लिस्ट ए मैचों में से चार बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. स्थानीय खिलाड़ी नमन धीर के अनुसार, इस नए विकेट पर 290 से 300 रनों का स्कोर एक बेहतरीन कुल योग साबित हो सकता है.

कौन हैं अंशुल कंबोज? जानें 
हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र स्थित फाजिलपुर गांव के एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. छह दिसंबर 2000 को जन्मे अंशुल के किसान पिता उधम सिंह ने बेटे के सपनों को पंख देने के लिए कम उम्र में ही बड़ा कदम उठाया.

महज छह साल की उम्र में उन्हें ओपीएस विद्यामंदिर में दाखिल कराया गया, ताकि उनकी पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट ट्रेनिंग भी बिना रुकावट जारी रह सके. सिर्फ तेज गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि उपयोगी बल्लेबाजी में भी माहिर अंशुल ने अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर लगातार जलवा बिखेरा.

इसके बाद उन्होंने 2023-24 सीजन में हरियाणा को विजय हजारे ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई और 2024-25 दलीप ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट चटकाकर सनसनी फैला दी.  इससे पहले वह टेस्ट में डेब्यू कर चुके हैं.

भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़.

वेस्ट इंडीज: जॉन कैंबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्डे, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, जेडन सील्स, विटेल लॉज.

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, अंशुल कंबोज का डेब्यू, सिराज-रेड्डी प्लेइंग XI में लौटे 

भारतीय कप्तान शुभन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. अंशुल कंबोज डेब्यू कर रहे हैं जबकि सिराज और नितीश रेड्डी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो रही है. टॉस जीतने के बाद गिल ने कहा कि पिच शुरुआत में गेंदबाजों की मदद कर सकती है. उन्होंने स्वीकार किया है कि भारतीय गेंदबाजी कभी-कभी चिंता का विषय रही है. गिल के मुताबिक, गेंदबाजी लाइन-अप थोड़ा अनुभवहीन है, लेकिन जैसे-जैसे युवा खिलाड़ी ज्यादा मैच खेलेंगे, उनका प्रदर्शन और बेहतर होता जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मुकाबले के लिए टीम में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जिसमें नितीश रेड्डी और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जबकि कंबोज इस मैच में अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं.

 वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा/यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़/ध्रुव जुरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नमन धीर, नितीश रेड्डी/मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज/आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़.

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI: जॉन कैंपबेल, कासी कार्टी/ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), अमीर जांगू, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल/मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज/गुडाकेश मोती.



Source link