Drishyam 3: ‘दृश्यम 3’ देख अजय देवगन के मुरीद हुए करण जौहर, डायरेक्टर से स्टार्स तक की कर दी वाहवाही-‘लाजवाब’

Drishyam 3: ‘दृश्यम 3’ देख अजय देवगन के मुरीद हुए करण जौहर, डायरेक्टर से स्टार्स तक की कर दी वाहवाही-‘लाजवाब’


Last Updated:

Drishyam 3: अजय देवगन, तब्बू स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. फिल्म ने बंपर कमाई के साथ ओपनिंग की और करण जौहर भी ‘दृश्यम 3’ देखकर फिल्म की कास्ट और निर्देशक के मुरीद हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिषेक पाठक और फिल्म की पूरी टीम की जमकर तारीफ की.

Zoom

करण जौहर ने की ‘दृश्यम 3’ की तारीफ.

नई दिल्ली.  बीते 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर अजय देवगन और तब्बू स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ थिएटर्स में रिलीज हुई. ‘दृश्यम 3’ के साथ अभिषेक पाठक ने अपनी इस फ्रेंचाइजी की कहानी को पूरा कर दिया है. मोहनलाल की ‘दृश्यम’ की रीमेक के तौर पर शुरू हुई फिल्म का तीसरा पार्ट बिलकुल अलग है जिसकी कहानी खुद अभिषेक पाठक ने लिखी है. मलयालम फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट का ऐलान हो गया है लेकिन अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म अब खत्म हो चुकी है. ‘दृश्यम 3’ इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है.

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन के साथ अब जयदीप अहलावत की भी धमाकेदार एंट्री हो गई है. इस फिल्म में सितारों के अभिनय को काफी सराहा जा रहा है. फिल्ममेकर करण जौहर ने भी ‘दृश्यम 3’ देखी और वो भी इसके मुरीद हो गए. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म के निर्देशक से लेकर कास्ट तक की तारीफ की.

करण जौहर ने की ‘दृश्यम 3’ की तारीफ

फिल्म देखने के बाद करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका एक पोस्टर शेयर किया. निर्देशक अभिषेक पाठक के काम की सराहना करते हुए उन्होंने अजय देवगन और जयदीप अहलावत के अभिनय को लाजवाब बताया. करण ने फिल्म को ‘मजेदार’ और ‘लाजवाब’ करार देते हुए पूरी टीम को इस ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए बधाई दी है.

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम karanjohar)

अभिषेक पाठक के मुरीद हुए करण जौहर

‘दृश्यम 3’ ने 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. फिल्म इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है जिसको लेकर काफी बज था. इस बार जयदीप अहलावत की एंट्री को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ था. रिलीज होते ही ‘दृश्यम 3’ का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है. फिल्म की कहानी के साथ ही दिग्गजों के अभिनय को भी काफी सराहा जा रहा है.

‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन की बंपर कमाई

सैकनिल्क’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. देश भर में 15,759 शो के साथ रिलीज हुई इस थ्रिलर फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. पहले ही दिन फिल्म ने बंपर ओपनिंग से साबित कर दिया कि ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से जमी रहने वाली है.



Source link