पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली AAP में भगदड़, प्रियंका कक्कड़ ने केजरीवाल का साथ छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली AAP में भगदड़, प्रियंका कक्कड़ ने केजरीवाल का साथ छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ


होमताजा खबरDelhi

पंजाब चुनाव से पहले AAP को झटका, प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

Last Updated:

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं. कांग्रेस के मंच पर पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें वही दिल्ली चाहिए जिसमें वह बड़ी हुई हैं और उनके मुताबिक यह काम सिर्फ कांग्रेस कर सकती है. प्रियंका ने राहुल गांधी की भी तारीफ की और कहा कि अपमान के बावजूद वह नहीं झुके. उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पुराने बयानों का भी जिक्र किया. उधर बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने प्रियंका कक्कड़ के कांग्रेस में जाने पर AAP पर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि महिला नेता पार्टी छोड़कर क्यों जा रही हैं.

Zoom

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने की भारतीय पायलट की बहादुरी की तारीफ, बोले- भारत को गर्व है

दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है. पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने AAP छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. प्रियंका कक्कड़ बाकायदा कांग्रेस के मंच पर पहुंचीं और पार्टी की सदस्यता ली. कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने दिल्ली से लेकर आम आदमी पार्टी की राजनीति तक पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें वही दिल्ली चाहिए जिसमें वह बड़ी हुई हैं और उनके मुताबिक यह काम सिर्फ कांग्रेस कर सकती है. प्रियंका ने राहुल गांधी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का अपमान हुआ लेकिन वह कभी कैमरे पर आंसू लेकर नहीं आए और झुके नहीं. वहीं AAP के पुराने बयानों को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए.

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि राजस्थान के लोगों को पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बंगला और गाड़ी दे रही है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर कब तक इसका बचाव किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. प्रियंका ने कहा कि ज्ञानेश कुमार वोट चोरी करके मोदी जी के खाते में डाल रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि छोटी पार्टी में देशहित पीछे रह जाता है और अपना हित आगे हो जाता है. इसी वजह से उन्हें यह पसंद नहीं है. उधर बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने प्रियंका के पार्टी छोड़ने पर AAP के महिला नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े किए हैं.





Source link