Last Updated:
MP Panchayat Bypoll Results: आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना के बाद आए परिणाम में भाजपा के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को सीधे मुकाबले में करीब 960 मतों से पराजित कर दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं में जीत का जश्न है. इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे.
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव में BJP की जीत
भोपाल. मध्यप्रदेश में पंचायत के 103 पदों के लिए हुए उपचुनाव की शनिवार यानी आज मतगणना की जा रही है. सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई थी. वहीं आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद का उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में सीधा मुकाबला देखने को मिला है. जिसमें बीजेपी ने बाजी मार ली है. बता दें कि पंचायत उपचुनाव के लिए कुल 104 पदों के लिए वोटिंग 29 सितंबर को हुई थी.
आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना के बाद आए परिणाम में भाजपा के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को सीधे मुकाबले में करीब 960 मतों से पराजित कर दिया. भाजपा के प्रदीप सोनी को 5663 वोट मिले जबकि कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 4703 और नोटा को 149 वोट मिले . प्रदीप सोनी ने कुल 960 वोटो से जीत हासिल की है. इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. कुल तेरह हजार आठ सौ तैंतालीस मतों में से दस हजार पांच सौ पंद्रह मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया था. इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जीत की प्रसन्नता जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी बधाई दी.
कार्यकर्ताओं मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई
परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और जश्न मनाया. वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे जनता के विश्वास और भाजपा की विकास और जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया है.
यह भी पढ़ें- MP Panchayat Election: मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 103 रिक्त पदों पर डाले जा रहे वोट
29 सितंबर को हुई थी वोटिंग
29 सितंबर को मध्य प्रदेश में कुल 104 पदों के लिए मतदान हुआ था. उपचुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मतगणना स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात रहा. किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे.
राज्य के 4,091 पंच, 110 सरपंच, 7 जिला पंचायत और एक नगर परिषद के लिए उपचुनाव होना था लेकिन बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल न होने के बाद मात्र 4 पंच 79 सरपंच, 5 जिला पंचायत पदों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था.