बुरहानपुर से इंदौर जाने के लिए 3 रास्ते, इस रूट पर 180 km होगी दूरी, जानिए सबसे आसान रूट

बुरहानपुर से इंदौर जाने के लिए 3 रास्ते, इस रूट पर 180 km होगी दूरी, जानिए सबसे आसान रूट


Last Updated:

Burhanpur-Indore Short Route: अगर आप बुरहानपुर से इंदौर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास सफर के कई विकल्प मौजूद हैं. इसमें महाराष्ट्र के यात्रियों और खंडवा के यात्रियों के लिए भी आसान विकल्प हैं. एक ऐसा रास्ता भी है, जिससे कम समय में इंदौर पहुंचा जा सकता है.

Burhanpur News: अगर आप बुरहानपुर से इंदौर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए सफर के कई विकल्प मौजूद हैं. सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचने के लिए यात्री अपनी सुविधा और वाहन के हिसाब से अलग-अलग रास्तों का चुनाव कर सकते हैं.

इनमें प्रमुख रूप से तीन मार्ग शामिल हैं
गणपति थाना-असीरगढ़ मार्ग
अंकलेश्वर हाईवे
खंडवा की ओर जाने वाला डेढ़तलाई हाईवे

सबसे सीधा रास्ता: गणपति थाना-असीरगढ़ मार्ग
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट योगेश ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पहला और सीधा विकल्प गणपति थाना होते हुए असीरगढ़ मार्ग का है. इस रूट से सफर करने पर बुरहानपुर से इंदौर की दूरी करीब 180 किलोमीटर के आसपास पड़ती है. कम दूरी के कारण यात्रियों के समय की बचत हो सकती है. स्थानीय यात्रियों के लिए यह मार्ग इंदौर आने-जाने में काफी सुविधाजनक माना जाता है.

महाराष्ट्र से आने वालों के लिए अंकलेश्वर हाईवे
अगर कोई यात्री महाराष्ट्र की तरफ से बुरहानपुर की ओर आ रहा है, तो वह अंकलेश्वर हाईवे का रास्ता चुन सकता है. अंकलेश्वर हाईवे की तरफ से आगे बढ़ते हुए इंदौर का सफर तय किया जा सकता है. यह रास्ता महाराष्ट्र की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए बेहतरीन कनेक्टिविटी देता है.

खंडवा मार्ग के लिए डेढ़तलाई हाईवे
इसके अलावा, जो यात्री खंडवा की ओर जाना चाहते हैं, उनके लिए डेढ़तलाई हाईवे एक प्रमुख और सुविधाजनक विकल्प के रूप में उपलब्ध है. इस मार्ग से इंदौर की दूरी करीब 250 किलोमीटर तक हो जाती है. यानी यह रास्ता अन्य विकल्पों की तुलना में लंबा पड़ सकता है लेकिन खंडवा की तरफ से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह उपयोगी रूट है.

इसके अलावा देशगांव होते हुए इंदौर जाने वाला मार्ग भी यात्रियों के लिए अहम विकल्प है. इस रूट से बुरहानपुर से इंदौर की दूरी करीब 180 किलोमीटर के आसपास बताई जाती है. यात्रा पर निकलने से पहले वाहन चालक मौसम, ट्रैफिक, सड़क निर्माण और टोल शुल्क की ताजा जानकारी जरूर जांच लें. इस तरह अपनी शुरुआत की जगह और यात्रा की जरूरत के हिसाब से सही रूट चुनकर सफर को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकता है.



Source link