सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को मिली मंजूरी? सरकार की माननी पड़ी बात, मेकर्स ने किए कई बड़े बदलाव

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को मिली मंजूरी? सरकार की माननी पड़ी बात, मेकर्स ने किए कई बड़े बदलाव


Last Updated:

Maatrubhumi: सलमान खान की मातृभूमि पर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ है. फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने की वजह से इसकी रिलीज अटक गई. अब मातृभूमि को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों के अनुसार मेकर्स ने सरकार के सुझाए सभी बदलाव कर लिए हैं जिससे फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है.

Zoom

सलमान खान की फिल्म की रिलीज पर सस्पेंस बना हुआ है.

नई दिल्ली.  सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से बज बना हुआ है. इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर कई उतार-चढ़ाव आ चुके हैं. पहले बैटल ऑफ गलवान के नाम से थिएटर्स में आने वाली फिल्म का नाम बदलकर बाद में मातृभूमि कर दिया गया था. इसकी रिलीज कई बार टल चुकी और सीबीएफसी से मंजूरी न मिलने की वजह से फिल्म की रिलीज पर सवालिया निशान लग गए थे, लेकिन अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘मातृभूमि’ को क्लियरेंस मिल गई है.

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर काफी लंबे समय से बज बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव पर आधारित इस फिल्म को लेकर रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों के बाद इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं. शुरुआती दौर में फिल्म का रुख चीन विरोधी माना जा रहा था, जिसके चलते केंद्र सरकार इसकी संवेदनशीलता को लेकर सतर्क थी.

‘मातृभूमि’ का रास्ता हुआ आसान

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार बॉलीवुड हंगामा में दावा किया जा रहा है कि अब मातृभूमि का रास्ता साफ हो गया है. मेकर्स ने सरकार के आदेशों का पालन करते हुए फिल्म में कई बड़े बदलाव किए गए थे. इस रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अब सरकार फिल्म में किए गए बदलावों को लेकर संतुष्ट हैं.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) फिल्म के नए रूप से पूरी तरह संतुष्ट है और पिछले हफ्ते ही इसे अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दे दिया गया है. फिल्म की मूल कहानी में काफी बदलाव किए गए हैं और अब यह भारत-चीन के रिश्तों को एक सकारात्मक नजरिए से पेश करती है.

इस साल रिलीज होगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’

‘मातृभूमि’ के मेकर्स की तरफ से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर या क्लियरेंस मिलने पर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट का हवाला देते हुए HT की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सलमान खान ने फिल्म के प्रदर्शन के लिए एक संभावित तारीख तय कर ली है. सूत्रों का मानना है कि दीपावली के बाद का त्योहारी माहौल इस प्रस्तुति के लिए एकदम सही रहेगा. सूत्रों के अनुसार अगले 10 दिनों में फिल्म की रिलीज को लेकर पिक्चर साफ हो जाएगी.



Source link