Last Updated:
Maatrubhumi: सलमान खान की मातृभूमि पर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ है. फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने की वजह से इसकी रिलीज अटक गई. अब मातृभूमि को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों के अनुसार मेकर्स ने सरकार के सुझाए सभी बदलाव कर लिए हैं जिससे फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है.
सलमान खान की फिल्म की रिलीज पर सस्पेंस बना हुआ है.
नई दिल्ली. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से बज बना हुआ है. इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर कई उतार-चढ़ाव आ चुके हैं. पहले बैटल ऑफ गलवान के नाम से थिएटर्स में आने वाली फिल्म का नाम बदलकर बाद में मातृभूमि कर दिया गया था. इसकी रिलीज कई बार टल चुकी और सीबीएफसी से मंजूरी न मिलने की वजह से फिल्म की रिलीज पर सवालिया निशान लग गए थे, लेकिन अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘मातृभूमि’ को क्लियरेंस मिल गई है.
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर काफी लंबे समय से बज बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव पर आधारित इस फिल्म को लेकर रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों के बाद इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं. शुरुआती दौर में फिल्म का रुख चीन विरोधी माना जा रहा था, जिसके चलते केंद्र सरकार इसकी संवेदनशीलता को लेकर सतर्क थी.
‘मातृभूमि’ का रास्ता हुआ आसान
सूत्रों के हवाले से खबर है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) फिल्म के नए रूप से पूरी तरह संतुष्ट है और पिछले हफ्ते ही इसे अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दे दिया गया है. फिल्म की मूल कहानी में काफी बदलाव किए गए हैं और अब यह भारत-चीन के रिश्तों को एक सकारात्मक नजरिए से पेश करती है.