कुंडली में पितृ दोष के क्या हैं संकेत? जानें ज्योतिषीय कारण, लक्षण और उपाय
Last Updated:
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान पितृ धरती पर आते हैं. जब किसी व्यक्ति की कुंडली के लग्न भाव और पांचवें भाव में सूर्य मंगल और शनि विराजमान होते हैं. इससे पितृदोष बनता है. आइए जानते हैं इस दोष को दूर करने के उपाय.
उज्जैन. पितृ पक्ष हिंदू धर्म में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का विशेष समय माना जाता है. इस दौरान लोग पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध जैसे धार्मिक कर्म करते हैं. कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर कुंडली में पितृ दोष कैसे बनता है और इसके क्या संकेत होते हैं? साथ ही, इसे दूर करने के लिए कौन-से उपाय किए जा सकते हैं? पितृ पक्ष के अवसर पर उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कुंडली में पितृ दोष की पहचान, इसके प्रमुख लक्षण और निवारण के धार्मिक उपाय.
हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. शास्त्रों के अनुसार जब किसी व्यक्ति की कुंडली के लग्न भाव और पांचवें भाव में सूर्य मंगल और शनि विराजमान होते हैं. पितृदोष बनाते हैं. इसके अलावा कुंडली के अष्टम भाव में गुरु और राहु एक साथ आकर बैठते हैं. पितृदोष का निर्माण होता है. जब कुंडली में राहु केंद्र में या त्रिकोण में मौजूद होता है. पितृ दोष बनता है. जब कोई व्यक्ति अपने से बड़ों का अनादर करता है, या फिर उसकी हत्या कर देता है, तो ऐसे व्यक्ति को पितृ दोष लगता है.
क्या होता है पितृदोष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब हमारे पूर्वजों की आत्माएं तृप्त नहीं होती, तो ये आत्माएं पृथ्वी लोक में रहने वाले अपने वंश के लोगों को कष्ट देती हैं. इसी को ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष कहा गया है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मृत्यु लोक पर हमारे पूर्वजों की आत्माएं अपने परिवार के सदस्यों को देखती रहती हैं. जो लोग अपने पूर्वजों का अनादर करते हैं. उन्हें कष्ट देते हैं. इससे दुखी दिवंगत आत्माएं उन्हें श्राप देती हैं. इसी श्राप को पितृ दोष माना जाता है.
पितृ दोष होने पर मिलते हैं ये संकेत
ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष को कुंडली से जुड़ा महत्वपूर्ण योग माना गया है. मान्यता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विवाह में देरी या अड़चन, संतान प्राप्ति में बाधा और पारिवारिक तनाव जैसी स्थितियां सामने आ सकती हैं. कई बार संतान के गलत दिशा में जाने की चिंता भी बनी रहती है.
कैसे करें पितृ दोष दूर
पितृपक्ष के दौरान पितरों की शांति और उनका आशीर्वाद पाने के लिए कुछ धार्मिक उपाय किए जाते हैं. मान्यता के अनुसार इस अवधि में पीपल के पेड़ पर काले तिल मिश्रित दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है. इसके बाद अक्षत और पुष्प चढ़ाकर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें. वहीं, प्रतिदिन संध्याकाल घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन उपायों से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं कम होने लगती है.