IRCTC Scam Case: दिल्ली पहुंचे लालू यादव-राबड़ी देवी, आज राउज एवेन्यू कोर्ट की सुनवाई में क्या-क्या होगा?

IRCTC Scam Case: दिल्ली पहुंचे लालू यादव-राबड़ी देवी, आज राउज एवेन्यू कोर्ट की सुनवाई में क्या-क्या होगा?


Last Updated:

IRCTC Scam Case: लालू परिवार आज कटघरे में है. IRCTC घोटाला केस में आरोप तय होने के बाद आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है. इसमें शामिल होने के लिए लालू यादव और राबड़ी देवी बीती शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. तेजस्वी यादव भी सुनवाई में हाजिर हो सकते हैं. आरोप तय होने के बाद कोर्ट में आज क्या-क्या होगा? विस्तार से पढ़ें पूरी खबर…

Zoom

लालू परिवार IRCTC केस में आज सुनवाई. (फाइल फोटो)

पटनाः IRCTC घोटाला केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई होगी. कोर्ट ने सितंबर में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप तय किए थे. अब अदालत में औपचारिक तौर पर आरोप पढ़े जाने की प्रक्रिया होनी है. माने जज आरोपियों के सामने सभी आरोपों को पढ़कर सुनाएंगे और उनकी सहमति या असहमति मांगेंगे. आरोपियों से पूछा जाएगा कि वे आरोप स्वीकार करते हैं या मुकदमे का सामना करेंगे.

कोर्ट में आज क्या होगा?
चार्ज फ्रेम (आरोप तय) करने की प्रक्रिया में अदालत आरोपी के सामने उन धाराओं और आरोपों को औपचारिक रूप से रखती है, जिनके आधार पर मुकदमा आगे बढ़ाया जाना है. इसके बाद आरोपी से उसका पक्ष पूछा जाता है. अगर आरोपी आरोप स्वीकार नहीं करता है तो मामला ट्रायल की ओर बढ़ता है. IRCTC मामले में सितंबर में विशेष जज विशाल गोगने ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत नौ आरोपियों के खिलाफ PMLA की धारा 3 और 4 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था. अदालत ने प्रथम दृष्टया मामले में आगे कार्रवाई के लिए पर्याप्त आधार और आरोपियों के खिलाफ ‘strong suspicion’ का उल्लेख किया था. हालांकि, आरोप तय होना दोष साबित होना नहीं है. दोष या निर्दोष होने का फैसला ट्रायल के बाद होगा.

मामले में आगे क्या होगा?
चार्ज फ्रेम होने के बाद केस ट्रायल के चरण में जाएगा. इसमें अभियोजन पक्ष अपने गवाह और दस्तावेज अदालत के सामने रखेगा. बचाव पक्ष को भी गवाहों से जिरह करने और अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा. इसके बाद अदालत उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर मामले पर फैसला करेगी.

क्या है IRCTC घोटाला
यह मामला 2004 में IRCTC के रांची और पुरी स्थित होटलों के संचालन के लिए निजी कंपनी को टेंडर दिए जाने से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है. जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के बदले पटना में जमीन के लेनदेन के जरिए कथित तौर पर लाभ पहुंचाया गया. आरोपी पक्ष इन आरोपों से इनकार करता रहा है.

तेजस्वी के लिए क्या मायने रखती है कोर्ट की पेशी?
तेजस्वी यादव के लिए यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हैं. ऐसे में उनकी छवि पर असर पड़ेगा. अब मामला ट्रायल के चरण में पहुंचने के कारण अदालत में आगे भी सुनवाई और पेशी की स्थिति बन सकती है. राजनीतिक तौर पर इसका असर कैसा होगा, यह कई बातों पर निर्भर करेगा. एक तरफ सत्ता पक्ष इस मामले को राजनीतिक मुद्दे के तौर पर उठा सकता है. दूसरी तरफ तेजस्वी और आरजेडी अदालत में आरोपों का सामना करते हुए अपना पक्ष रख सकते हैं.



Source link