Aaj Ka Mithun Rashifal 19 September: अटके रहेंगे जरूरी काम, संन्यास योग से भटकेगा मन, पढ़ें आज का पूरा भविष्यफल

Aaj Ka Mithun Rashifal 19 September: अटके रहेंगे जरूरी काम, संन्यास योग से भटकेगा मन, पढ़ें आज का पूरा भविष्यफल


Last Updated:

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार के ग्रह-गोचर मिथुन राशि वालों की दिनचर्या में बड़ा फेरबदल ला रहे हैं. मूल नक्षत्र और आयुष्मान योग के प्रभाव के साथ-साथ शनि व केतु की युति ‘संन्यास योग’ बना रही है, जो कार्यक्षेत्र में एकाग्रता भंग करने के साथ मानसिक भटकाव पैदा कर सकती है. कानूनी उलझनों से लेकर प्रेम संबंधों में दरार तक, आज का दिन मिथुन जातकों के लिए बेहद सतर्क रहकर फैसले लेने की चेतावनी दे रहा है.

Mithun Rashifal 19 September: आज 19 सितंबर यानी शनिवार का दिन है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और इसके बाद नवमी तिथि रहेगी. आज के दिन मूल नक्षत्र है, जिसके स्वामी केतु हैं. आज आयुष्मान योग बन रहा है. आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मुश्किलों भरा रहने वाला है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि शनिवार यानी आज के दिन आयुष्मान योग बन रहा है, जिसका अर्थ होता है लंबी आयु.

कार्यक्षेत्र में मन की स्थिति और रुकावटें
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि शनि और केतु का संयोग संन्यास योग का निर्माण कर रहा है, जिसके कारण आज आपका मन काम-काज में कम लगेगा. आज आपका रुझान कर्म त्यागकर घूमने-फिरने और आमोद-प्रमोद की तरफ ज्यादा रह सकता है. शनि और केतु की उपस्थिति के कारण आपके पुराने और अटके हुए काम आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे.

कोर्ट-कचहरी और नई योजनाओं पर असर
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि जिन मिथुन जातकों की कुंडली में राहु या शनि की अंतर्दशा चल रही है, उन्हें कोर्ट-कचहरी से जुड़े समन या नोटिस मिल सकते हैं. आज आप करियर और सत्ता को लेकर कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन उसमें अचानक यू-टर्न आ सकता है. किसी भी नए आइडिया पर काम करने से बचें, क्योंकि आज सफलता मिलने की संभावना काफी कम है.

लिखा-पढ़ी के काम में सफलता
हालांकि व्यापार या करियर में नई योजनाएं बनाने के लिए दिन खास नहीं है, लेकिन लिखा-पढ़ी से जुड़े कार्यों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. कागजी कामकाज में आपको सफलता मिल सकती है. इसलिए आज के दिन केवल जरूरी और लिखित दस्तावेजों से जुड़े कामों पर ही अपना ध्यान केंद्रित करें.

प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद की संभावना
आज आपका मन काफी चंचल रहेगा और प्रेम संबंधों के कारण उदासी छा सकती है. आज आपका कोई पुराना रिश्ता टूट सकता है या ब्रेकअप की स्थिति बन सकती है. चंद्रमा के प्रभाव के कारण दोस्तों या रिलेशनशिप को लेकर घर में क्लेश हो सकता है, विशेषकर इंटरकास्ट रिलेशनशिप के मामले में परिवार के साथ बड़ा विवाद होने के संकेत हैं.



Source link