Last Updated:
Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक घर से लगातार सोने के जेवरात चोरी हो रहे थे, लेकिन घरवालों ने पुलिस थाने जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन चोर का पता नहीं चल रहा और पिछले दो साल से चोर को ढूंढा जा रहा था. इसके बाद एक दिन इंस्टाग्राम पोस्ट पोस्ट से चोर का राज खुल गया.
इंदौर में इंस्टाग्राम की एक पोस्ट से खुला चोरी का राज
(रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता)
Indore News: कई लोग सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी फोटो शेयर करते हैं. लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर में एक चोर को सोशल मीडिया पर अपना फोटो डालना भारी पड़ गया और बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया. इसके बाद चोरी का खुलासा हो गया. इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक घर से करीब दो साल से धीरे-धीरे जेवरात गायब हो रहे थे. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन चोर का पता नहीं चल पा रहा था. फिर इंस्टाग्राम पर पड़ी हुई एक तस्वीर से चोर का राज खुल गया.
बताया जा रहा है कि शालीमार टाउनशिप में रहने वाले संजय झाला के घर से सोने की अंगूठी, चेन और दूसरे कीमती सामान गायब हो रहे थे. शुरुआत में चोरी का पता नहीं चला, लेकिन सामान लगातार कम होने के बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा. फिर एक दिन जांच के दौरान परिवार की जांच के दौरान परिवार की नजर इंस्टाग्राम पर एक फोटो पर पड़ी। फोटो में पूर्व नौकरानी पूनम के गले में वही सोने की चेन नजर आई, जो चोरी हो गई थी. खास बात यह थी कि पूनम करीब दो महीने पहले ही घर का काम छोड़ चुकी थी.
नौकरानी ने स्वीकार कर ली अपनी गलती
इंस्टाग्राम की इस तस्वीर को पुलिस के लिए अहम सुराग माना गया. पुलिस ने पूनम को पूछताछ के लिए बुलाया. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने घर से चेन के साथ दूसरे जेवरात और सामान चोरी करना स्वीकार किया.
पुलिस कर रही पूछताछ
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब तीन लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने और डायमंड जड़ित जेवरात सहित दूसरे सामान को बरामद किया है. अब पुलिस पिछले दो साल के दौरान घर से गायब हुए दूसरे सामान को लेकर भी पूछताछ कर रही है. यानी जिस चोरी का राज करीब दो साल तक नहीं खुला, उसका सुराग किसी सीसीटीवी कैमरे या मुखबिर से नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम की एक तस्वीर से मिल गया.