झारखंड मौसम: मॉनसून की विदाई के संकेत, आज कई जिलों में हल्की बारिश, जानें 7 अक्टूबर के बाद का हाल

झारखंड मौसम: मॉनसून की विदाई के संकेत, आज कई जिलों में हल्की बारिश, जानें 7 अक्टूबर के बाद का हाल


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में मॉनसून की रफ्तार सुस्त पड़ रही है. आज 3 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर को भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि 7 अक्टूबर के बाद बारिश की गतिविधियां पूरी तरह थम जाएंगी और धूप खिलेगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

झारखंड वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

रांची: झारखंड में अब मॉनसून की रफ्तार धीरे-धीरे सुस्त पड़ने लगी है. हालांकि मौसम पूरी तरह साफ होने में अभी कुछ दिनों का वक्त लगेगा. आज 3 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 अक्टूबर के लिए राज्य में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

आज कम होगी बारिश की तीव्रता

  • मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश की तुलना में आज बारिश की तीव्रता काफी कम रहेगी. लगातार हो रही वर्षा से परेशान लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि बादल छाने और बिजली चमकने के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

7 अक्टूबर के बाद थमेगी बारिश

  • झारखंड में 3 और 4 अक्टूबर को भी छिटपुट स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. लेकिन 7 अक्टूबर के बाद बारिश की गतिविधियां पूरी तरह थम जाएंगी. इसके बाद मॉनसून की विदाई के साथ ही आसमान साफ होने लगेगा.

अक्टूबर में बढ़ेगी गर्मी, महसूस होगी सिहरन

  • मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अक्टूबर महीने में कोई बड़ा मानसूनी सिस्टम नहीं बन रहा है. इस वजह से पूरे महीने बारिश न के बराबर होगी. अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में तेज धूप खिलेगी, जिससे दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिन के समय लोगों को तीखी धूप और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड महसूस होगी. दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण मौसमी बीमारी, सर्दी और जुकाम का खतरा बढ़ सकता है.

राजधानी रांची का हाल

  • राजधानी रांची में आज 3 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. रांची में भी भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. 6 और 7 अक्टूबर को शहर में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.



Source link