कौन हैं मीनाक्षी नटराजन? अचानक क्यों छोड़ा तेलंगाना का प्रभार, राज्यसभा चुनाव में कैंसिल हुआ था पर्चा

कौन हैं मीनाक्षी नटराजन? अचानक क्यों छोड़ा तेलंगाना का प्रभार, राज्यसभा चुनाव में कैंसिल हुआ था पर्चा


Last Updated:

मीनाक्षी नटराजन मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार रही थीं. लेकिन अब उन्होंने तेलंगाना प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसकी बड़ी वजह भी सामने आई है.

Zoom

मीनाक्षी नटराजन ने छोड़ा तेलंगाना का प्रभार

Meenakshi Natarajan: राजनीति और चुनावी उठापटक के बीच जब कोई नेता सब कुछ छोड़कर पढ़ाई के लिए लंदन का रुख कर ले, तो यह खबर अपने आप में खास हो जाती है. मध्य प्रदेश के मंदसौर से पूर्व सांसद और सादगी के लिए जानी जाने वाली वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने एक ऐसा ही कदम उठाया है. उन्होंने तेलंगाना कांग्रेस के प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया है. वह मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा की उम्मीदवार रही थीं और उनका नोमिनेशन कैंसिल हो गया था.

शिक्षा के लिए छोड़ा पद
मीनाक्षी नटराजन ने अपने इस फैसले की जानकारी कांग्रेस हाईकमान को दे दी है. राजनीति के गलियारों में अचानक पद छोड़ने की चर्चाएं तेज हुईं, तो वजह बेहद दिलचस्प सामने आई. उन्होंने यह पद किसी राजनीतिक नाराजगी में नहीं, बल्कि अपनी उच्च शिक्षा के लिए छोड़ा है.

100% स्कॉलरशिप पर करेंगी MA
मीनाक्षी नटराजन को ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला है, जहां वह ‘राजनीति और समाज’ विषय में एमए (MA) की डिग्री हासिल करने जा रही हैं. सबसे खास बात यह है कि उन्हें इस पढ़ाई के लिए 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप मिली है. अपनी काबिलियत के दम पर इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप को हासिल करने के लिए उन्होंने लंदन का रुख किया है.

राहुल गांधी के कार्यक्रम से रहेंगी दूर
पढ़ाई के लिए विदेश जाने की वजह से वह आगामी राहुल गांधी के अहम कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आएंगी. राहुल का 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम है, जिसमें वह नजर नहीं आएंगी. तेलंगाना में कांग्रेस की गतिविधियों को संभालने के लिए उन्होंने समय न दे पाने की मजबूरी जताई है और हजिम्मेदारी से मुक्त होने का निवेदन किया था.

कांग्रेस को नए चेहरे की तलाश
तेलंगाना में कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारियों के बीच मीनाक्षी नटराजन का अचानक पढ़ाई के लिए जाना पार्टी के लिए एक नई चुनौती लेकर आया है. अब कांग्रेस आलाकमान को तेलंगाना में सह-प्रभारी के तौर पर एक नया और मजबूत चेहरा तलाशना होगा.

भारतीय राजनीति में आमतौर पर नेता अपने पद और कुर्सी को थामे रहने की होड़ में दिखते हैं. ऐसे में मीनाक्षी नटराजन का एक बड़ा राजनीतिक पद छोड़कर छात्र जीवन में वापस लौटना और 100% स्कॉलरशिप पर विदेश पढ़ने जाना हर किसी को प्रभावित कर रहा है.



Source link