गुना में कांस्टेबल ने शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा, राइफल भी फेंकी और VIP ड्यूटी से हुआ गायब

गुना में कांस्टेबल ने शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा, राइफल भी फेंकी और VIP ड्यूटी से हुआ गायब


Last Updated:

गुना में सर्किट के पास ड्यूटी में लगे एक कांस्टेबल ने जमकर हंगामा मचाया और अपनी राइफल तक फेंक दी. बाद में उसे निलंबित कर दिया गया है.

Zoom

गुना में कांस्टेबल का हंगामा

Guna News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय गुना के दौरे पर हैं. वहां से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस में ड्यूटी में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने शराब के नशे में धुत होकर भारी हंगामा किया और उत्पात मचाया. कांस्टेबल की इस अभद्र हरकत और अशोभनीय आचरण पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

नशे में धुत आरक्षक ने फेंकी सरकारी राइफल
बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 869 मनोज धाकड़ (वर्मा) की ड्यूटी सर्किट हाउस पर लगाई गई थी. 16 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे वह अपने साथी सिपाही के साथ ड्यूटी छोड़कर अनाधिकृत रूप से नयापुरा क्षेत्र में पहुंच गया. ज्यादा शराब पीने की वजह से वह नशे में धुत हो गया. उसने ममता डेयरी के पास आम नागरिकों के साथ बदसलूकी और उधम मचाना शुरू कर दिया.

आरक्षक ने शराब पीकर किया हंगामा
सूत्रों के मुताबिक, आरक्षक के पास उसकी शासकीय राइफल भी मौजूद थी, जिसे उसने नशे की हालत में वहीं फेंक दिया. साथ मौजूद दूसरे आरक्षक ने जैसे-तैसे राइफल को संभाला. सूचना मिलते ही कोतवाली थाने से भी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उसे समझा-बुझाकर लाने का प्रयास किया, लेकिन वह हंगामा करता रहा. बताया जा रहा है कि उक्त आरक्षक पूर्व में भी कई मौकों पर शराब पीकर इस तरह का ड्रामा कर चुका है.

कांस्टेबल के लिए जारी किया निलंबन का आदेश
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने 17 सितंबर को निलंबन आदेश जारी कर दिया. आदेश में बताया गया है कि आरक्षक 869 मनोज वर्मा द्वारा ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित रहे हैं. इसके अलावा आम लोगों के साथ अशोभनीय आचरण किया. उन्हें मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक का मुख्यालय पुलिस लाइन गुना निर्धारित किया गया है. उसे बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं.



Source link