Last Updated:
ऋषिकेश में अगर आपको गरमा-गरम और कुरकुरी जलेबी पसंद है तो तिलक रोड से लेकर AIIMS गेट नंबर 2 तक कई जगहों पर इसका स्वाद लिया जा सकता है. आगरा स्वीट्स, अंकुर स्वीट्स और जैन मिष्ठान भंडार में चाशनी में डूबी जलेबी मिलती है, जबकि स्पेशल राजस्थानी जलेबी रबड़ी में जलेबी के साथ रबड़ी का कॉम्बिनेशन भी मिलता है. तस्वीरों में देखिए ऋषिकेश की इन जगहों पर तैयार होती गरमा-गरम जलेबी.
ऋषिकेश में जलेबी खाने वालों के बीच आगरा स्वीट्स का नाम भी काफी जाना-पहचाना है. यहां कड़ाही से निकलती गरमा-गरम जलेबी देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है. जलेबी का रंग सुनहरा और ऊपर से चाशनी की चमक इसे और भी लाजवाब बनाती है. अगर आपको ताजी, गरम और कुरकुरी जलेबी खाना पसंद है, तो यहां की जलेबी जरूर ट्राय कर सकते हैं. ये दुकान तिलक रोड पर स्थित है.
आगरा स्वीट्स की दुकान पर जलेबी तैयार होने का नजारा भी अपने आप में खास है. गर्म तेल में जलेबी की गोल-गोल लच्छियां तैयार होती हैं और इसके बाद इन्हें चाशनी में डुबोया जाता है. गरमा-गरम जलेबी की खुशबू दुकान के आसपास से गुजरने वालों को भी रोकने का काम करती है. मीठा खाने का मन हो तो यहां एक प्लेट जलेबी के साथ अपनी क्रेविंग शांत की जा सकती है.
ऋषिकेश में जलेबी की बात हो तो अंकुर स्वीट्स को भी इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है जोकि तिलक रोड पर स्थित है.यहां काउंटर पर सजी सुनहरी जलेबियां देखते ही खाने का मन हो जाता है. जलेबी की बनावट कुरकुरी नजर आती है और इसमें चाशनी भी अच्छी तरह नजर आती है. गरमा-गरम जलेबी के शौकीन लोगों के लिए यह जगह एक बार ट्राय करने लायक हो सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां जलेबी बनते हुए देखना भी काफी दिलचस्प लगता है. कड़ाही में जलेबी तलने के बाद उसे चाशनी में डुबोया जाता है और फिर गर्मागर्म सर्व किया जाता है. खास बात यह है कि जलेबी जितनी ताजी होती है, उसका कुरकुरापन और स्वाद उतना ही अच्छा लगता है. अगर शाम को कुछ मीठा खाने का मन कर जाए, तो अंकुर स्वीट्स का रुख किया जा सकता है.
जैन मिष्ठान भंडार तिलक रोड पर स्थित है और यहां भी जलेबी के शौकीनों को अपनी पसंद का स्वाद मिल सकता है. दुकान के बाहर लगा बोर्ड और अंदर सजी मिठाइयां इसके पुराने और पारंपरिक अंदाज की झलक देती हैं. यहां तैयार होती जलेबी सुनहरे रंग की नजर आती है और चाशनी में डूबी गर्म जलेबी का स्वाद मीठा खाने वालों को खूब भा सकता है.
जैन मिष्ठान भंडार में जलेबी के साथ दूसरी मिठाइयां और नाश्ते की चीजें भी मिलती हैं. जलेबी तैयार करने का तरीका भी काफी देसी अंदाज वाला है. कड़ाही में जलेबी तलने के बाद उसे चाशनी में डुबोया जाता है और फिर निकालकर सर्व किया जाता है. तिलक रोड से गुजर रहे हैं और अचानक गरमा-गरम जलेबी खाने की इच्छा हो जाए, तो इस दुकान पर रुक सकते हैं.
अगर जलेबी के साथ रबड़ी का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो स्पेशल राजस्थानी जलेबी रबड़ी आपके लिए खास जगह हो सकती है. यह AIIMS गेट नंबर 02 के बाहर लगती है. यहां सामने ही गरमा-गरम जलेबी तैयार होती दिखाई देती है. कड़ाही से निकलती सुनहरी जलेबी और उसकी मिठास देखकर जलेबी लवर्स का रुकना तो बनता है.
इस जगह की खासियत सिर्फ जलेबी नहीं, बल्कि इसके साथ मिलने वाली रबड़ी भी है. कुरकुरी और गरम जलेबी के साथ गाढ़ी रबड़ी का कॉम्बिनेशन मीठे के शौकीनों को पसंद आ सकता है. यहां जलेबी के अलावा कचौड़ी, समोसा और दूसरी नाश्ते की चीजें भी मिलती हैं. यानी AIIMS गेट नंबर 2 के बाहर अगर कुछ गरमा-गरम और मीठा खाने का मन हो, तो इस जगह को ट्राय किया जा सकता है.