Bihar Flood : बाढ़ के पानी ने मचाई तबाही, बैरिया में 30-40 फीट सड़क ध्वस्त; कई गावों का संपर्क टूटा

Bihar Flood : बाढ़ के पानी ने मचाई तबाही, बैरिया में 30-40 फीट सड़क ध्वस्त; कई गावों का संपर्क टूटा


Last Updated:

Bihar Flood : पश्चिम चंपारण के बैरिया में बाढ़ के पानी के दबाव से पुजहा-पटजिरवा मुख्य मार्ग का करीब 30 से 40 फीट हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. टूटे तटबंध से आ रहे पानी के दबाव के कारण सड़क में बड़ा कटाव हो गया, जिससे इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है.

Zoom

पश्चिम चंपारण के बैरिया में बाढ़ के पानी के दबाव से पुजहा-पटजिरवा मुख्य मार्ग का करीब 30 से 40 फीट हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

पश्चिमी चंपारण. बिहार के पश्चिमी चंपारण में बाढ़ के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. नीचे इलाकों में पानी भरने के बाद अब बाढ़ के पानी के कारण सड़कों को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया है. दरअसल पश्चिम चंपारण के बैरिया में बाढ़ के पानी के दबाव के कारण पुजहा-पटजिरवा मुख्य मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. सड़क का करीब 30 से 40 फीट हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिसके बाद इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है. सड़क टूटने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

टूटे तटबंध के पानी के दबाव में ध्वस्त हुई सड़क

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में टूटे तटबंध से लगातार पानी का दबाव बना हुआ है. इसी पानी के तेज बहाव और दबाव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा टूट गया. सड़क के बीचोंबीच गहरी दरार और कटाव दिखाई दे रहा है, जिससे इस रास्ते से गुजरना खतरनाक हो गया है.

जिला प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की

सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने और वैकल्पिक रास्ते से आवागमन करने की अपील की है. प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. सड़क टूटने की वजह से आसपास के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है. वहीं, बाढ़ के पानी का दबाव बना रहने के कारण स्थिति और बिगड़ने की आशंका है. प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है.



Source link