कन्या राशि वाले आज ना करें कोई नया काम, जानें 3 अक्टूबर का राशिफल और शुभ समय

कन्या राशि वाले आज ना करें कोई नया काम, जानें 3 अक्टूबर का राशिफल और शुभ समय


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 3 october 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…

देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर हर व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग देखने को मिलता है. खासकर दैनिक राशिफल में चंद्रमा किस राशि में संचरण कर रहा है इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. कभी ग्रहों की स्थिति दिन को शुभ बनाती है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आश्विन कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है. इसके साथ पुनर्वसु नक्षत्र और परिघ योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज मिथुन राशि में संचरण कर रहा है. ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव कन्या राशि के जातकों के दिनचर्या और निर्णयों पर देखने को मिल सकता है. ऐसे में आज कन्या राशि वालों को अपने हर कदम को सोच-समझकर उठाने की सलाह दी गई है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज का दिन जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय चिंतन और मनन करने का है. किसी भी काम को पूरा करने की जल्दी न करें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान का कारण बन सकता है. खासकर अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज उसे लेकर थोड़ा रुकना बेहतर रहेगा. किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों या अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, आज नया काम शुरू करने से बचना ही उचित रहेगा और जो काम पहले से चल रहा है, उसे व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए.

आर्थिक मामलों में बरतें विशेष सावधानी
आर्थिक मामलों में भी कन्या राशि वालों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. जमीन, शेयर बाजार या किसी अन्य जगह पैसा निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें. आज जल्दबाजी में किया गया निवेश परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए जोखिम लेने से बचने की सलाह दी गई है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन सामान्य रह सकता है. कारोबार में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नजर नहीं आएगा, लेकिन किसी भी बड़े फैसले को बिना पूरी जानकारी के लेने से बचना होगा. वहीं खर्च के मामले में भी आज सावधानी जरूरी है. जरूरत और इच्छा के बीच फर्क समझकर ही पैसे खर्च करें, क्योंकि बेवजह की खरीदारी या गैरजरूरी खर्च आगे चलकर बजट बिगाड़ सकता है.

आज का शुभ और अशुभ समय
आज के दिन शुभ और अशुभ समय का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है. पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार सुबह 09 बजकर 19 मिनट से लेकर 10 बजकर 43 मिनट तक राहुकाल रहेगा. राहुकाल को ज्योतिष में शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है. ऐसे में इस अवधि में किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी गई है. शाम 4 बजकर 5 मिनट से लेकर 5 बजकर 40 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है. ऐसे में आज कन्या राशि वालों के लिए सबसे जरूरी संदेश यही है कि किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें, निवेश में सावधानी बरतें. फिजूलखर्ची से बचें और बड़े फैसले लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें.



Source link