VIDEO: कंधे पर कोच, ड्रेसिंग रूम में चैंपियन डांस! ऐतिहासिक गोल्ड जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम का धांसू जश्न

VIDEO: कंधे पर कोच, ड्रेसिंग रूम में चैंपियन डांस! ऐतिहासिक गोल्ड जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम का धांसू जश्न


Last Updated:

एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला हॉकी टीम ने एतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया. फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर सोने का तमगा अपने नाम किया. एशियन गेम्स में 44 साल के बाद भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता. इस जीत के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर डांस किया.

कंधे पर कोच, ड्रेसिंग रूम में डांस! जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम का धांसू जश्नZoom

गोल्ड मेडल जीतने के भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया डांस

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम के 44 साल का इंतजार खत्म हो गया. फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 1982 में सोने का तमगा जीता था. ऐसे में जाहिर था कि मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में जश्न मनता और ऐसा ही हुआ. सबसे पहले तो मैदान पर भी टीम के खिलाफ खिलाड़ियों ने कोच शोर्ड मारिन को कंधे पर उठा लिया.

इसके बाद बारी थी ड्रेसिंग रूम की. ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के ‘चैंपियन’ सॉन्ग पर जमकर डांस किया. यह जश्न सिर्फ गोल्ड मेडल के लिए नहीं, बल्कि लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने के लिए भी था.

फाइनल में भारत को चीन से मिली कड़ी टक्कर

भारतीय टीम के लिए 44 साल के सूखे को खत्म करना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. टीम इंडिया के सामने उस चीन की चुनौती थी, जिसने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन विश्व में आठवें नंबर पर काबिज भारत ने बेहद कड़े फाइनल मुकाबले में विश्व की नंबर चार टीम चीन को चौंका दिया. भारत की तरफ से एकमात्र गोल लालरेम्सियामी ने 10वें मिनट में दागा, जो निर्णायक साबित हुआ.

हॉकी इंडिया द्वारा अपने एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में खिलाड़ी क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के गाने ‘चैंपियन’ पर नाचते और ‘चैंपियंस’, ‘चैंपियंस’ चिल्लाते हुए नजर आ रहे थे. पोस्ट में लिखा था, “चैंपियन, चैंपियन… सब जानते हैं कि भारतीय महिला टीम चैंपियन है! गोल्ड हमारा है और यह जश्न तो अभी बस शुरू हुआ है.”

दीपिका सहरावत रहीं टॉप गोलस्कोरर

भारत के इस अभियान की विशेषता खिलाड़ियों द्वारा किए गए ढेरों गोल भी रहे. दीपिका सहरावत 21 गोल के साथ टूर्नामेंट की शीर्ष गोलस्कोरर रहीं. उनके बाद उनकी साथी नवनीत कौर 10 गोल के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि चीन की जियाकी झोंग ने नौ गोल किए. चार दशकों के लंबे इंतजार के बाद, भारतीय महिला हॉकी टीम एक बार फिर एशिया के शिखर पर पहुंच गई है.



Source link