Last Updated:
दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर मुंबई के लोगों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए वोटर लिस्ट से अचानक लोगों के नाम गायब होने पर गंभीर चिंता जताई है. दिल्ली के बाद अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोध-प्रदर्शन का आयोजन करने जा रही है. शबाना ने लोगों को एकजुट होने का संदेश देते हुए कहा कि आपका वोट आपकी आवाज और अधिकार है, इसलिए अपने लोकतांत्रिक हक और फर्जीवाड़े के खिलाफ सवाल उठाना बेहद जरूरी है.
शबाना आजमी ने शेयर किया वीडियो. (फोटो साभार: Instagram@azmishabana18)
नई दिल्ली. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसके जरिए उन्होंने मुंबई के लोगों से अपील की है कि वे 2 अक्टूबर को बड़ी तादाद में विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा बनें. उन्होंने वीडियो मैसेज शेयर करते हुए वोटर लिस्ट से लोगों के नाम अचानक गायब होने की शिकायतों और वोटिंग के अधिकारों पर चिंता जताई है. यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जो मुंबई से राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत कर रही है.
इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए शबाना आजमी ने वोट देने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हर नागरिक का एक वोट देश का भविष्य तय कर सकता है. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसी का वोट गिना ही न जाए या वोटर लिस्ट से उसका नाम गायब हो जाए, तो आम इंसान कहां जाए?
शबाना आजमी ने लोगों से की अपील
उन्होंने सवाल करते हुए कहा, ‘आपका वोट आपकी आवाज है. आपका वोट आपका अधिकार है. आपका वोट इस देश का भविष्य बदल सकता है. लेकिन तब क्या होगा जब आपके वोट की कोई अहमियत ही न रहे? क्या होता है जब वोटर लिस्ट से आपका नाम अचानक गायब हो जाता है, जब आपके वोट को हटाया, बदला या उसमें हेरफेर किया जा सकता है?’.
View this post on Instagram