Last Updated:
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है. यह वीडियो उनकी मौत से कुछ देर पहले का है. वह छत पर खड़े दिखते है. मुंडेर पर बैठे दिखते हैं और आखिर में कूद जाते हैं. मौत की गुत्थी उलझती जा रही है. इस बीच पंडोखर सरकार ने दावा किया है कि वह सारी परिस्थितियों को बता सकते हैं. घटना कब और क्यों हुई? इसके बारे में विस्तार से बता सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर रसिक दुलाई के पेरेंट्स दरबार में आकर पूछेंगे तो सबकुछ बताएंगे. उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार भी निशाना साधा.
पंडोखर सरकार ने रसिक दुलारी की मौत से पर्दा उठाने की बात कही.
दतिया. प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस बीच पंडोखर सरकार ने एक रसिक दुलारी की मौत पर सवाल उठाए हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर रसिक के पेरेंट्स उनके दरबार में आते हैं, तो वह उन्हें उनकी मौत की परिस्थितियों के बारे में बता सकते हैं. इसका मकसद आरोपियों तक पहुंचना है. पुलिस की मदद करना है. साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भी निशाना और सिद्धी से सच्चाई सामने लाने की चुनौती दी है.
पंडोखर सरकार यानी गुरुशरण शर्मा ने कहा, “हिंदू राष्ट्र बनेगा तो बनेगा! पहले संतों की तो चिंता करिए. बताइए यह घटना घटी कैसे? लोग कहते हैं कि हम सार्वजनिक तौर पर जानकारी नहीं दे सकते. हम प्रदेश, केंद्र सरकार और अधिकारियों के जो कार्यालय हैं उनको जानकारी देंगे. सभी पर्ची निकालने वालों को बुलवाएं. उसमें मैं भी रहूंगा. मैं बताऊंगा यह घटना घटी क्यों? कैसे घटी? उसके पीछे कारण क्या था?”
पंडोखर बाबा ने कहा,”मैं संतों पर उंगली उठने नहीं दे सकता कि संत सब खराब होते हैं? संत खराब नहीं होते. एक से एक महापुरुष हैं.” उन्होंने कहा, “आश्रम प्रबंधन (श्री हित राधा केली कुंज), पुलिस, परिजन, दरबार में आ सकते हैं. दिव्य दरबार के जरिए घटना की परिस्थितियां समझें. संत के परिवार को न्याय दिला दूंगा. निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा.”
रसिक दुलारी शरण की मौत
बता दें, रसिक दुलारी की कथित तौर 25 सितंबर को गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. उनकी मौत की वजह अधिक खून होना बताया गया. उनके सिर पर गहरी चोट लगी थी. पसलियां टूट गई थी और प्राइवेट पर गंभीर घाव थे और वो कट गया था. रसिक की मौत को लेकर को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही है.
रसिक दुलारी का वीडियो से स्क्रीनशॉट
रसिक दुलारी शरण का नया वीडियो
इस बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है. यह वीडियो उनके कूदने बिल्कुल पहले छत पर का है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक कमरे भागते हुए आते हैं और छत पर लेट जाते हैं. फिर एक मुंडेर पर बैठ जाते हैं. इसके बाद वह कूदते हुए दिख रहे हैं. पीछे से कोई आदमी भागते हुए छत पर झांक कर देखता है.