Sakti News: आधी रात में बिस्तर से गायब हुई 3 महीने की बच्ची, पानी के ड्रम में मिला शव; पकड़े गए माता-पिता

Sakti News: आधी रात में बिस्तर से गायब हुई 3 महीने की बच्ची, पानी के ड्रम में मिला शव; पकड़े गए माता-पिता


Last Updated:

Sakti News: सक्ती जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां पर तीन महीने की बच्ची अचानक बिस्तर से गायब हो गई. इसके बाद सुबह उसका शव पानी के ड्रम से मिला है. संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को हिरासत में लिया और मामले की जांच कर रही है. लेकिन इस घटना ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Zoom

तीन महीने की बच्ची का पानी के ड्रम में मिला शव (AI तस्वीर)

Sakti News: सक्ती से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां तीन महीने की मासूम बच्ची की मौत के मामले में उसके ही नाबालिग माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों की कम उम्र में शादी हुई थी और शादी के कुछ समय बाद ही बच्ची का जन्म हुआ था. बच्ची अक्सर बीमार रहती थी और परिवार आर्थिक परेशानियों से भी जूझ रहा था. घटना वाली रात बच्ची के बिस्तर से गायब होने की बात कही गई, लेकिन सुबह उसका शव घर के आंगन में रखे पानी से भरे ड्रम में मिला. पुलिस जांच में बच्ची की हत्या कर शव छिपाने से जुड़े तथ्य सामने आने की बात कही गई है.

मामला 29 सितंबर की रात का है. खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे. रात करीब 2 बजे बच्ची के पिता ने परिजनों को बताया कि तीन महीने की मासूम बिस्तर से गायब है. इसके बाद घर और आसपास बच्ची की तलाश शुरू की गई. कई घंटे की तलाश के बाद सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर बच्ची की दादी आंगन में पानी लेने पहुंचीं. इसी दौरान पानी से भरे ड्रम के अंदर मासूम का शव दिखाई दिया. शव मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई.

शव छिपाने के तथ्य आए सामने
जांच के दौरान पुलिस को बच्ची की मौत को लेकर कई अहम सुराग मिले. पुलिस के मुताबिक मासूम की हत्या कर शव को छिपाने से जुड़े तथ्य सामने आए हैं. इसके बाद पुलिस ने बच्ची के दोनों नाबालिग माता-पिता को हिरासत में लेकर किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है. दोनों नाबालिग होने के कारण उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत पूरे मामले की जांच कर रही है.

तीन महीने की मासूम की मौत ने झकझोरा
इस घटना ने कम उम्र में शादी और कम उम्र में माता-पिता बनने को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि बच्ची जन्म के बाद से अक्सर बीमार रहती थी और परिवार आर्थिक परेशानियों से भी जूझ रहा था. हालांकि बीमारी और आर्थिक परेशानी ने वारदात को अंजाम देने में क्या भूमिका निभाई? इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी. तीन महीने की मासूम की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.



Source link