Last Updated:
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अमलतास कॉलोनी में महिला की हत्या के मामले में अब घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. फुटेज में बाइक सवार दो युवक महिला पर चाकू से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
छतरपुर मर्डर केस
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अमलतास कॉलोनी में महिला की हत्या के मामले में अब घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. फुटेज में बाइक सवार दो युवक महिला पर चाकू से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. वहीं, महिला के घर के अंदर मौजूद दो बच्चों को भी पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला था.
जानकारी के मुताबिक, अमलतास कॉलोनी में रहने वाली ज्योति चौरसिया एक होटल में काम करती थीं. बताया जा रहा है कि वह काम खत्म करने के बाद अपने घर की ओर जा रही थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया.CCTV फुटेज में घटना का पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है. इसमें बाइक सवार दोनों युवक महिला के पास पहुंचते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद दोनों ने महिला पर चाकू से हमला किया. अचानक हुए हमले के बाद महिला संभल नहीं सकीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अब CCTV फुटेज पुलिस के लिए आरोपियों की पहचान. उनकी तलाश में अहम सुराग माना जा रहा है. पुलिस फुटेज में दिखाई दे रहे दोनों युवकों और उनकी बाइक की पहचान करने में जुटी है.पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के आने और घटना के बाद वहां से निकलने वाले रास्ते की जानकारी मिल सके. पुलिस का प्रयास है कि CCTV और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा जा सके.
घर में मौजूद थे दो बच्चे
घटना के बाद पुलिस को महिला के घर के अंदर दो बच्चों के मौजूद होने की भी जानकारी मिली. बताया गया कि दोनों बच्चे घर के अंदर थे. उन्हें पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला. पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई.
हत्या के कारणों की जांच जारी
फिलहाल महिला की हत्या के पीछे की वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. क्या आरोपियों की महिला से पहले से कोई पहचान थी या किसी अन्य वजह से वारदात को अंजाम दिया गया, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जानकारी जुटा रही है.CCTV फुटेज सामने आने के बाद जांच को दिशा मिलने की उम्मीद है. पुलिस आरोपियों की पहचान के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. महिला की सरेराह हत्या के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है.